LATEST NEWS

  • Gaya Liquor Raid
  • Bihar Crime:तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस पर जमकर हुई रोड़ेबाजी, दारोगा समेत 5 जवान घायल, बिहार में

  • Bihar Traffic Drive
  • Bihar Traffic Drive: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! हो जाएं सावधान! चौक-चौराहों और चेकपोस्ट

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

  • Patna Traffic Routes: पटना में  ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने के लिए बदलेंगे रास्ते, घर से निकलने से पहले जान लें रूट और पार्किंग की पूरी लिस्ट
  • Patna Traffic Routes: पटना में ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने

  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान,  कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान, कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले-

UP NEWS: देवरिया रेलवे स्टेशन पर किन्नरों का हंगामा, इंस्पेक्टर को दौड़ाकर पीटा, ट्रेन में वसूली से रोकने पर हुआ बवाल, पुलिस वालों ने भागकर बचाई जान!

UP NEWS: देवरिया रेलवे स्टेशन पर किन्नरों का हंगामा, इंस्पेक

देवरिया (उत्तर प्रदेश): रविवार देर रात देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हंगामा मच गया जब अवैध वसूली का विरोध करने पर किन्नरों ने न सिर्फ यात्रियों से बदसलूकी की, बल्कि मौके पर पहुंचे आरपीएफ इंस्पेक्टर पर भी हमला बोल दिया। किन्नरों की भीड़ देखकर आरपीएफ अधिकारी को जान बचाकर भागना पड़ा। हालांकि पुलिस ने दो किन्नरों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।

यात्रियों ने की अवैध वसूली की शिकायत

घटना उस वक्त शुरू हुई जब अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे कुछ यात्रियों ने शिकायत की कि स्टेशन पर कुछ किन्नर उनसे जबरन पैसे वसूल रहे हैं। यात्री यह भी आरोप लगा रहे थे कि पैसा न देने पर किन्नर उनके साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर आस मोहम्मद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्टेशन परिसर में घूम रहे किन्नरों को चेतावनी दी कि यदि आगे ऐसी कोई शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Diarch GO

चेतावनी से नाराज़ होकर किन्नरों ने किया हमला

इंस्पेक्टर की चेतावनी से नाराज़ होकर किन्नरों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। थोड़ी ही देर में स्टेशन पर किन्नरों की भारी भीड़ जुट गई और प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर हंगामा शुरू हो गया। ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों के साथ किन्नरों ने बदसलूकी की और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर जब सादे कपड़ों में दोबारा मौके पर पहुंचे, तो किन्नरों ने उन पर हमला कर दिया। किन्नरों ने उनका डंडा छीन लिया और दौड़ा लिया। हमले के दौरान इंस्पेक्टर को जान बचाकर भागना पड़ा।

वेंडरों और यात्रियों की मदद से बची जान

घटना के समय स्टेशन पर मौजूद कुछ वेंडर और साहसी यात्रियों ने इंस्पेक्टर की मदद की। उन्होंने किन्नरों का विरोध किया और पुलिस के साथ मिलकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। उनके हस्तक्षेप से किन्नरों को पीछे हटना पड़ा और कुछ देर बाद वे वहां से भाग निकले।

NSIT
Nsmch

आरपीएफ ऑफिस में भी की गई तोड़फोड़

घटना यहीं नहीं रुकी। कुछ किन्नर आरपीएफ ऑफिस में भी घुस गए और वहां तोड़फोड़ की। स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना की सूचना पर जीआरपी भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अधिकतर किन्नर फरार हो चुके थे।

दो किन्नर हिरासत में, केस दर्ज

आरपीएफ इंस्पेक्टर आस मोहम्मद ने बताया कि यात्रियों से जबरन वसूली और पुलिस पर हमले के मामले में दो किन्नरों को हिरासत में लिया गया है। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने यात्रियों और वेंडरों का आभार जताया जिन्होंने मुश्किल समय में सहयोग किया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्टेशन पर हुए बवाल और किन्नरों की भीड़ साफ नजर आ रही है। रेलवे प्रशासन ने कहा है कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।