LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

UP NEWS: शाहगंज रोडवेज डिपो पर कर्मचारी संयुक्त परिषद का चुनाव संपन्न, स्वतंत्र कुमार यादव बने अध्यक्ष

UP NEWS: शाहगंज रोडवेज डिपो पर कर्मचारी संयुक्त परिषद का चुन

शाहगंज (जौनपुर): स्थानीय रोडवेज डिपो स्थित सभागार में रविवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा, शाहगंज का चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक और पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ। यह चुनाव निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार यादव तथा उमाशंकर यादव की देखरेख में पूरी निष्पक्षता और सुचारु रूप से आयोजित किया गया।


चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही स्वतंत्र कुमार यादव को भारी बहुमत से शाखा का नया अध्यक्ष चुना गया। वहीं, पन्नालाल बोस को उपाध्यक्ष तथा विवेक कुमार सिंह को शाखा मंत्री पद पर निर्वाचित किया गया। इसके अलावा, रामचंद्र यादव को क्षेत्रीय प्रतिनिधि की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को संस्था के सदस्यों का पूर्ण समर्थन और सहयोग प्राप्त हुआ है।

Diarch GO


चुनाव स्थल पर बड़ी संख्या में परिषद से जुड़े गणमान्य सदस्य और कर्मचारी मौजूद रहे। इनमें रामधारी (SF), अखिलेश चौरसिया, विनोद कुमार, गिरीश श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, अशोक कुमार सिंह, रामाशंकर यादव, राकेश नाथ वर्मा, विजय मिश्रा, दीनानाथ सिंह, शरद सिंह और रामचंद्र यादव जैसे वरिष्ठजनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।


संयुक्त परिषद शाखा शाहगंज के सभी सम्मानित सदस्यों ने चुनाव में सक्रिय सहभागिता दिखाते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाया। चुनाव परिणाम आने के बाद विजयी पदाधिकारियों को बधाई देने वालों का तांता लग गया। लोगों ने उम्मीद जताई कि नवचयनित टीम संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु गंभीरता से प्रयास करेगी। यह चुनाव कर्मचारियों में उत्साह और नई उम्मीद लेकर आया है, जिससे रोडवेज डिपो में संगठनात्मक मजबूती और एकता और अधिक सुदृढ़ होने की संभावना है।

NSIT
Nsmch