LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Crime News: धर्मांतरण रैकेट का भंडाफोड़, 50 से ज़्यादा हिंदुओं को ईसाई बनाने वाला मलखान उर्फ मैथ्यू गिरफ्तार

Crime News: धर्मांतरण रैकेट का भंडाफोड़, 50 से ज़्यादा हिंदु
Crime News: धर्मांतरण रैकेट का भंडाफोड़, 50 से ज़्यादा हिंदुओं को ईसाई बनाने वाला मलखान उर्फ मैथ्यू - फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: एक बार फिर से यूपी में  धर्मांतरण का बड़ा मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की निगोहां पुलिस ने उस आरोपी को पकड़ लिया, जिसने पिछले कई सालों से बक्तौरीखेड़ा और आसपास के गांवों में 50 से अधिक हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराया था।

गिरफ्तार शख्स की पहचान मलखान उर्फ मैथ्यू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, लगभग 10 साल पहले उसने खुद ईसाई धर्म अपनाया और इसके बाद अपने परिवार का नाम भी बदल दिया। वह अपने खेत में बने कमरे में महीने में दो बार ‘चंगाई सभा’ करता था। यहां वह गठिया, मिर्गी, सांस जैसी बीमारियां ठीक करने का झांसा देकर लोगों को बुलाता।

Diarch GO

सभा में बाइबिल पढ़ाई जाती, पवित्र जल छिड़का जाता और प्रोजेक्टर पर वीडियो दिखाए जाते। धीरे-धीरे वह कम पढ़े-लिखे और आर्थिक रूप से कमजोर अनुसूचित जाति के लोगों को देवी-देवताओं के खिलाफ भड़काकर और आर्थिक मदद का लालच देकर ईसाई बना देता था।

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने बताया कि आरोपी को हुलासखेड़ा मार्ग से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से दो बाइबिल और प्रचार सामग्री बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

NSIT
Nsmch

एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने कहा कि मलखान को फंडिंग कहां से मिलती थी, इसकी गहन जांच की जा रही है। उसके परिवार और रिश्तेदारों के बैंक खातों की भी जांच होगी।

इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। वहीं, इलाके में पहले भी हिंदू संगठनों ने इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।