LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

UP weather: लखनऊ में बादलों की आंख-मिचौली जारी, जानें 8 जुलाई को कैसा रहने वाला है मौसम का हाल!

UP weather: लखनऊ में बादलों की आंख-मिचौली जारी, जानें 8 जुला

लखनऊ: जुलाई के पहले हफ्ते में लखनऊ में एक भी दिन जोरदार बारिश नहीं हुई। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। भले ही पारा 40 डिग्री से कम रहा, लेकिन हवा में नमी की वजह से गर्मी का असर 40 डिग्री से ज्यादा महसूस हुआ।

उमस और बादलों की आंख-मिचौली

दिनभर आसमान में कभी बादल आते, कभी सूरज निकलता। कई बार हल्की बूंदाबांदी हुई जिससे लोगों को थोड़ी राहत की उम्मीद बंधी, लेकिन यह राहत लंबे समय तक नहीं टिक सकी। उल्टा, हल्की फुहारों के बाद उमस और चिपचिपाहट और बढ़ गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई।

7 जुलाई का मौसम: गर्मी और उमस ने किया बेहाल

सोमवार, 7 जुलाई को लखनऊ में सुबह से ही तेज धूप निकल आई। पूरे दिन उमस ने लोगों को काफी परेशान किया। अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हवा में नमी का स्तर 80 फीसदी तक पहुंच गया। बारिश की संभावना थी, लेकिन मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन दिनभर धूप और उमस ही बनी रही। नतीजा, लोगों को राहत के बजाय और ज्यादा घबराहट भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।

8 जुलाई का पूर्वानुमान: थोड़ी राहत मिल सकती है

मंगलवार, 8 जुलाई को लखनऊ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की बारिश की फुहारें गिर सकती हैं, जिससे थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि कुछ क्षेत्रों में गरज और बिजली की चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

NSIT
Nsmch

तापमान और नमी का स्तर

अधिकतम तापमान: 35 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान: 27 डिग्री सेल्सियस

हवा में नमी: 60% से 90% के बीच