LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

International Yoga Day: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में किया योग, कहा-योग से भारत ने किया विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त

International Yoga Day: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपु

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि भारतीय मनीषा की वह अनुपम देन है, जो आत्मकल्याण के साथ लोक कल्याण का भी मार्ग दिखाता है। उन्होंने कहा कि भारत ने योग को केवल अपने लिए नहीं, बल्कि पूरे विश्व के कल्याण का माध्यम बनाया है। यही कारण है कि आज 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस न सिर्फ भारत में, बल्कि दुनिया के करीब 190 देशों  में श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री शनिवार सुबह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में योगाभ्यास से पूर्व वहां उपस्थित योग साधकों व प्रशिक्षुओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं।


योग भारत की ऋषि परंपरा का अमूल्य मंत्र

मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा का वह मंत्र है, जो केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, मानसिक और आत्मिक शांति भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से मनुष्य चेतना के उच्चतम स्तर तक पहुंच सकता है और अपने व्यक्तित्व को एक नई दिशा दे सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय वेद, उपनिषद, पुराण, स्मृतियां और शास्त्र योग के इसी समृद्ध ज्ञान को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाते रहे हैं। योग के जरिए न सिर्फ शरीर और मन को नियंत्रित किया जा सकता है, बल्कि यह ब्रह्मांड के गूढ़ रहस्यों को समझने की भी कुंजी है।

Diarch GO


प्रधानमंत्री मोदी ने दिलाई योग को वैश्विक पहचान

योगी आदित्यनाथ ने इस बात पर गर्व व्यक्त किया कि भारत की इस प्राचीन परंपरा को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब विदेशों में योग के आसनों को पेटेंट कराने की कोशिशें हो रही थीं और भारत स्वयं अपनी विरासत से दूर हो रहा था। ऐसे समय में प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पहल करते हुए योग को वैश्विक मान्यता दिलाई और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित कराया। इससे पूरी दुनिया में भारत की सांस्कृतिक शक्ति का विस्तार हुआ और हमारी परंपरा को सम्मान मिला।


मुख्यमंत्री ने खुद किया योग अभ्यास, सुना पीएम का संबोधन

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रसारित लाइव संबोधन भी सभागार में उपस्थित सभी लोगों के साथ देखा और सुना। इसके बाद मुख्यमंत्री ने स्वयं योग साधकों व प्रशिक्षुओं के साथ योग के विभिन्न आसनों, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। मुख्यमंत्री के साथ योगाभ्यास करने वालों में उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, गोरखपुर सांसद रवि किशन, नगर के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक फतेह बहादुर सिंह, महेंद्रपाल सिंह, विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ल समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

NSIT
Nsmch