LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Road Accident:बिहार से दिल्ली जा रही बस कंटेनर में घुसी, चालक गंभीर रूप से घायल, यात्रियों में मची अफरातफरी

Road Accident:आउटर रिंग रोड स्थित उदत खेड़ा अंडरपास के पास बिहार से दिल्ली जा रही एक तेज़ रफ्तार बस आगे चल रहे कंटेनर में जा टकराई।

Road Accident:बिहार से दिल्ली जा रही बस कंटेनर में घुसी, चाल
हार से दिल्ली जा रही बस कंटेनर में घुसी- फोटो : NEWS 4 NATION

Road Accident:आउटर रिंग रोड स्थित उदत खेड़ा अंडरपास के पास बिहार से दिल्ली जा रही एक तेज़ रफ्तार बस आगे चल रहे कंटेनर में जा टकराई। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हुआ। 

घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद बस में सवार 40 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर काकोरी पुलिस और आलमबाग फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कटिंग टूल्स की मदद से बस की बाडी काटी और लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक नफीस को बाहर निकाला।

गंभीर रूप से घायल नफीस को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक नफीस उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के पलड़ा गांव का रहने वाला है। वह बिहार के मुजफ्फरपुर से दिल्ली के लिए बस लेकर चला था।

काकोरी थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था कर दी गई है। वहीं, क्षतिग्रस्त बस को क्रेन की मदद से सड़क से हटवा दिया गया जिससे यातायात सामान्य हो गया।

NSIT
Nsmch

स्थानीय लोगों के अनुसार, आउटर रिंग रोड के इस हिस्से में तेज़ रफ्तार और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। पुलिस ने कहा है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए गश्ती और साइनबोर्ड की व्यवस्था मजबूत की जाएगी।