LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Road Accident: बहराइच में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 21 घायल, पांच की हालत नाजुक

Road Accident: बहराइच में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी,  21 घा

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मंगलवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 21 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बस से बाहर निकाला।


मनौना धाम से लौट रहे थे श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार बस में करीब 70 श्रद्धालु सवार थे। सभी लोग मनौना धाम से दर्शन करके अपने घर लौट रहे थे। तभी सुबह करीब पांच बजे मोतीपुर थाना क्षेत्र के नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर जनता ढाबा के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

Diarch GO


घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

हादसे के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल पांच श्रद्धालुओं को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।


चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। बस तेज रफ्तार में थी और अचानक नियंत्रण खो बैठी। घटना के बाद चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

NSIT
Nsmch


पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही मोतीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू कराया। बस को सड़क किनारे हटाया गया। पुलिस का कहना है कि हादसे के पीछे लापरवाही की भी जांच की जा रही है।