LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

UP NEWS: लखनऊ में गाड़ियों की बंपर बिक्री, जीएसटी स्लैब घटने से 25% बढ़ी डिमांड

UP NEWS: लखनऊ में गाड़ियों की बंपर बिक्री, जीएसटी स्लैब घटने

लखनऊ: लखनऊ में इस नवरात्रि पर गाड़ियों की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। जीएसटी के नए स्लैब लागू होने के बाद कार, बाइक और अन्य वाहनों की कीमतों में गिरावट आई, जिससे लोगों ने जमकर खरीदारी की।

पिछले साल से 25 प्रतिशत ज्यादा बिकी गाड़ियां

ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ और देवा रोड आरटीओ की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल नवरात्र के दौरान कुल 9041 गाड़ियों की बिक्री हुई थी। इस बार यह आंकड़ा बढ़कर 11,388 पहुंच गया। यानी बिक्री में लगभग 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

जीएसटी का नया स्लैब बना मुख्य वजह

नवरात्र इस बार 22 सितंबर से शुरू हुए और इसी दिन से नया जीएसटी स्लैब लागू हुआ। टैक्स घटने के कारण गाड़ियों की कीमतें कम हो गईं। इसका सीधा असर बाजार पर पड़ा और आरटीओ कार्यालयों में पंजीकरण करवाने वालों की भीड़ लग गई। आरटीओ प्रशासन संजय तिवारी के अनुसार, इस दौरान 11,388 वाहनों का पंजीकरण हुआ, जिससे करीब 47.24 करोड़ रुपये का टैक्स राजस्व प्राप्त हुआ। अधिकारियों को उम्मीद है कि दीपावली और छठ तक खरीदारी का यह सिलसिला जारी रहेगा।

कुछ वाहनों का पंजीकरण अभी बाकी

आरटीओ के आंकड़ों के मुताबिक, 36 नई गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया फिलहाल डीलर पॉइंट पर लंबित है। दस्तावेज़ी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इनका अनुमोदन आरटीओ कार्यालय से हो जाएगा। माना जा रहा है कि ये सभी वाहन कार श्रेणी में जोड़े जाएंगे।

NSIT
Nsmch

जीएसटी में मिली राहत से बढ़ी बिक्री

नई टैक्स व्यवस्था के तहत अब 1200 सीसी तक की पेट्रोल, पेट्रोल हाइब्रिड, एलपीजी और सीएनजी कारों (जिनकी लंबाई 4 मीटर से कम है) पर जीएसटी 18% कर दिया गया है, जबकि पहले इन पर 28% टैक्स देना पड़ता था। 1500 सीसी तक की डीजल कारों पर भी, यदि उनकी लंबाई 4 मीटर तक है, तो अब सिर्फ 18% जीएसटी लगेगा। 350 सीसी तक की मोटरसाइकिलों पर टैक्स 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है। इसी तरह तिपहिया और ट्रांसपोर्ट वाहनों को भी इस श्रेणी में रखा गया है। पहले बड़ी पेट्रोल और डीजल कारों पर कुल 50% टैक्स (28% जीएसटी + 22% कंपन्सेशन सेस) देना पड़ता था। अब नई व्यवस्था में इसे घटाकर 40% कर दिया गया है।

ग्राहकों को सीधा फायदा

टैक्स में कटौती से न सिर्फ कार और बाइक सस्ती हुई हैं, बल्कि लोगों को कम पैसे में बेहतर विकल्प मिल रहे हैं। यही वजह है कि लखनऊ में इस नवरात्रि ऑटो मार्केट में जबरदस्त रौनक देखने को मिली और डीलरों के शो-रूम ग्राहकों से भरे रहे।