LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

UP NEWS: भाजपा जिला मंत्री का श्मशान घाट कार में महिला के साथ अर्धनग्न हालत में वीडियो वायरल, पार्टी ने किया निष्कासित

UP NEWS: भाजपा जिला मंत्री का श्मशान घाट कार में महिला के सा

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत और समाज दोनों को शर्मसार कर दिया है। सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव कैलावन के पास स्थित श्मशान घाट में एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार के अंदर भाजपा नेता को एक महिला के साथ अर्धनग्न हालत में ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़े जाने पर वह व्यक्ति शर्मिंदगी में जमीन पर बैठ गया और वीडियो न बनाने की गुहार लगाने लगा। वह लोगों के पैर पकड़ने की बात करता दिख रहा है और रहम की भीख मांगता नजर आता है।

भाजपा नेता की पहचान, जिला अध्यक्ष ने किया निष्कासित

वीडियो में जो युवक नजर आ रहा है, उसकी पहचान भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री राहुल वाल्मीकि के रूप में हुई है। जब मामला वायरल हुआ और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचा, तो भाजपा के बुलंदशहर जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कार्रवाई करते हुए राहुल वाल्मीकि को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

धार्मिक स्थल पर शर्मनाक हरकत से आक्रोश

घटना का स्थान एक श्मशान घाट बताया जा रहा है, जो ग्रामीणों की धार्मिक और सामाजिक भावनाओं के लिए अत्यंत संवेदनशील स्थल माना जाता है। ऐसे स्थान पर इस तरह की हरकत को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का साफ कहना है कि यह न केवल सामाजिक मर्यादाओं का उल्लंघन है, बल्कि धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचाता है। उनका कहना है कि ऐसा कृत्य करने वाला चाहे किसी भी पार्टी से हो, उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए।

NSIT
Nsmch

पुलिस कर रही है जांच, शिकायत अब तक दर्ज नहीं

स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि अभी तक पीड़ित पक्ष या किसी अन्य द्वारा कोई आधिकारिक तहरीर दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता और घटनाक्रम की पूरी जांच की जा रही है, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वायरल वीडियो से मचा सियासी तूफान

इस शर्मनाक घटना ने सियासी गलियारों में भी खलबली मचा दी है। भाजपा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपने नेता को निष्कासित कर यह संदेश देने की कोशिश की है कि पार्टी ऐसी गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। मगर इस तरह की घटनाएं समाज में नेतृत्व की गरिमा पर सवाल खड़े करती हैं।