LATEST NEWS

  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई शामिल
  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

Ram Mandir News: अयोध्या दीपोत्सव में बनेगा विश्व रिकॉर्ड, 28,11,101 दीपक से जगमग होगी अयोध्या नगरी

Ram Mandir News: अयोध्या दीपोत्सव में बनेगा विश्व रिकॉर्ड, 2

अयोध्या: राम की नगरी अयोध्या इस बार 19 अक्टूबर को होने वाले दीपोत्सव-2025 में भव्य और दिव्य नजारों की साक्षी बनने जा रही है। इस बार राम की पैड़ी पर 28 लाख से अधिक दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

तैयारियां जोश-ख़ुशी से चल रही हैं

नोडल अधिकारी संत शरण मिश्र ने बताया कि राम की पैड़ी पर घाटों पर दीयों को बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। इसमें राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं सक्रिय हैं। पूरे दीपोत्सव में लगभग 33 हजार वालंटियर्स दीये बिछाने का काम करेंगे। दीपोत्सव में कुल 28 लाख 11 हजार 101 दीप प्रज्वलित करने का लक्ष्य है। इनमें से 1 लाख 11 हजार दीप राम मंदिर परिसर में भी लगाए जाएंगे। वहीं, 1100 ड्रोन आकाश में रामचरितमानस से जुड़े दृश्य प्रदर्शित करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव का दीप प्रज्वलन करेंगे और रात्रि विश्राम अयोध्या में करेंगे।

राम की पैड़ी पर रामकथा का भव्य प्रस्तुतीकरण

इस दीपोत्सव में राम की पैड़ी पर सरयू धारा पर विशेष मंच तैयार किया गया है। चलायमान ट्रालियों पर सीता हरण और अन्य प्रसंगों का शानदार प्रस्तुतीकरण होगा। झांकियां पूरी तरह तैयार हैं और श्रद्धालुओं के लिए यह सबसे बड़ा आकर्षण और सेल्फी प्वाइंट बनने जा रहा है।

पुष्पक विमान: अयोध्या की पहचान को नया आयाम

दीपोत्सव-2025 में राम की विजय के बाद पुष्पक विमान का भव्य स्वरूप भी साकार किया जा रहा है। राम की पैड़ी के किनारे बन रहे इस राजसी पुष्पक विमान की लंबाई 32 फीट, ऊंचाई 25-30 फीट और चौड़ाई 20 फीट होगी। मोर की आकृति पर आधारित यह डिजाइन ईपीसी सीट पर तैयार किया जा रहा है। यह भव्य दृश्य अयोध्या की पहचान को और भी नया आयाम देगा और श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देगा।

NSIT
Nsmch