LATEST NEWS

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में मौसम का बदलने लगा मिजाज, दिन में धूप तो रात में बढ़ेगी ठंडक, इन

  • Patna boat accident: राघोपुर नाव हादसा,तेजस्वी  जाएंगे घटनास्थल, हादसे वाली नाव के सरकारी होने की बात आई सामने
  • Patna boat accident: राघोपुर नाव हादसा,तेजस्वी जाएंगे घटनास्थल, हादसे वाली नाव के सरकारी होने की बात आई

  • Bihar news:वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की दर्दनाक मौत, मुआवजे का ऐलान
  • Bihar news:वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की दर्दनाक मौत, मुआवजे का

Crime News: वर्दी ने किया गुनाह, 40 लाख की स्मैक संग दो सिपाही रंगेहाथ पकड़े गए

Crime News: कानून की रखवाली करने वाले ही जब कानून तोड़ दें, तो भरोसा कहां बचेगा?...

Crime News: वर्दी ने किया गुनाह, 40 लाख की स्मैक संग दो सिपा

N4N डेस्क: ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे पुलिस महकमे को हिलाकर रख दिया है। कानून की रखवाली करने वाले ही जब कानून तोड़ दें, तो भरोसा कहां बचेगा? रविवार को उत्तर प्रदेश के अमरोहा के सैदनगली थाना पुलिस और एसओजी-सर्विलांस टीम ने गंगा एक्सप्रेस-वे पर घेराबंदी कर दो सिपाहियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया। इनकी कार से 1340 ग्राम स्मैक (कीमत करीब 40 लाख रुपये) बरामद हुई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार में सवार गिरोह दिल्ली-एनसीआर में स्मैक की बड़ी खेप बेचने जा रहा है। घेराबंदी में जब कार पकड़ी गई, तो उसमें बैठे पांच युवक और एक नाबालिग दबोचे गए। कार से बरामद सामान 1340 ग्राम स्मैक (40 लाख की कीमत),3490 रुपये नकद,5 मोबाइल फोनबरामद हुए।

Diarch GO

गिरफ्तार आरोपियों में गौरव कुमार,नाजिम,आदिल,एक नाबालिग,योगेश (सिपाही, ढबारसी चौकी),आशु सैनी (सिपाही, ढबारसी चौकी) शामिल है।दोनों सिपाही अमरोहा के आदमपुर थाने की ढबारसी चौकी पर तैनात थे। गिरफ्तारी के तुरंत बाद एसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया।

NSIT
Nsmch

एएसपी अखिलेश भदौरिया और सीओ हसनपुर दीप कुमार पंत ने खुलासा किया कि स्मैक तस्करी की जड़ में आपसी दोस्ती और धोखा है।मुख्य सरगना मयंक और नितिन हैं।

नितिन ने गौरव को बताया कि मयंक के पास लाखों की स्मैक है।इसके बाद नाजिम ने स्मैक हड़पने की साजिश रची और अपने परिचित दोनों सिपाहियों को शामिल कर लिया।19 जुलाई को नाजिम ने मयंक और नितिन को स्मैक बेचने के बहाने बुलाया।अचानक वहां दोनों सिपाही पहुंच गए और दबाव बनाकर मयंक-नितिन को भगा दिया।इसके बाद स्मैक पर कब्जा कर लिया गया।रविवार को सभी आरोपी इसे दिल्ली-एनसीआर में बेचने निकले, लेकिन पुलिस के जाल में फंस गए।