LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Lucknow News: LDA की बड़ी कार्रवाई, 338 डिफॉल्टर आवंटियों का आवंटन होगा रद्द, मुख्तार अंसारी की जमीन पर बने हैं फ्लैट्स

Lucknow News: LDA की बड़ी कार्रवाई, 338 डिफॉल्टर आवंटियों का

लखनऊ: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने ऐसे 338 आवंटियों की सूची तैयार कर ली है, जिन्होंने आवंटन के बाद भी पूरा भुगतान नहीं किया है। अब प्राधिकरण इन डिफॉल्टरों का आवंटन निरस्त करने की तैयारी में है। इसके बाद इन फ्लैटों को दोबारा बेचने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

बकायेदारों की लिस्ट तैयार, कुछ ने सिर्फ 40% भुगतान किया

LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के अनुसार, प्राधिकरण की विभिन्न आवासीय योजनाओं में जिन लोगों को फ्लैट आवंटित किए गए थे, उनमें से कई ने अब तक पूरी राशि नहीं चुकाई। कुछ आवंटियों ने सिर्फ 40% तक ही भुगतान किया है, और बाकी रकम वर्षों से लंबित है। इन डिफॉल्टरों को पहले बकाया चुकाने के लिए नोटिस भेजा गया था, लेकिन भुगतान न होने पर अब आवंटन रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है।

'पहले आओ-पहले पाओ' और ई-ऑक्शन से होगी बिक्री

एलडीए अब इन खाली हो रहे फ्लैटों को दोबारा बेचने की योजना बना रहा है। फ्लैटों की बिक्री 'पहले आओ-पहले पाओ' योजना और ई-ऑक्शन के जरिए की जाएगी। इससे प्राधिकरण को न केवल राजस्व मिलेगा, बल्कि इन तैयार फ्लैटों का उपयोग भी सुनिश्चित होगा।

डालीबाग में बने नए फ्लैट्स का अगस्त में होगा रजिस्ट्रेशन

एलडीए ने डालीबाग में 72 नए ईडब्ल्यूएस (EWS) भवनों का निर्माण कराया है, जिनका रजिस्ट्रेशन जल्द खुलने वाला है। ये भवन माफिया मुख्तार अंसारी के कब्जे वाले बंगले को ध्वस्त करने के बाद उस ज़मीन पर बनाए गए हैं।

NSIT
Nsmch