LATEST NEWS

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

UP NEWS: अयोध्या में भीषण विस्फोट से ढह गया पूरा मकान, पांच की मौत, तीन बच्चे भी शामिल

UP NEWS: अयोध्या में भीषण विस्फोट से ढह गया पूरा मकान, पांच

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पगला भारी गांव में एक घर में जबरदस्त धमाका हुआ, जिससे पूरा मकान मलबे में बदल गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है, जिनमें तीन छोटे बच्चे भी शामिल हैं।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

गैस सिलेंडर फटने की आशंका

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हादसा घरेलू गैस सिलेंडर फटने की वजह से हुआ बताया जा रहा है। अयोध्या के CO देवेश चतुर्वेदी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में गैस सिलेंडर में विस्फोट की आशंका है। फिलहाल प्रशासन पूरी घटना की जांच कर रहा है।

पूरा मकान जमींदोज, आसपास के घर भी क्षतिग्रस्त

धमाका इतना जोरदार था कि घर की छत उड़ गई और आसपास के कई मकान और दुकानों को भी नुकसान पहुंचा। मलबा दूर-दूर तक बिखर गया। मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंची और मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू किया गया।

NSIT
Nsmch

घटना स्थल और पुलिस की जानकारी

SSP अयोध्या ने बताया कि हादसा शाम करीब सवा सात बजे की है। यह मकान पप्पू गुप्ता नाम के व्यक्ति का था, जो पिछले कुछ सालों से गांव से बाहर खेतों में बने अपने इस घर में रहता था। किचन की छत पूरी तरह उड़ गई है और वहां बर्तन व सामान चारों ओर बिखरे पड़े हैं।

चार दिन पहले भी हुआ था धमाका

गौर करने वाली बात यह है कि अयोध्या के बीकापुर क्षेत्र में चार दिन पहले भी एक धमाका हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। अब एक बार फिर हुए इस हादसे ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। प्रशासन ने हादसे के कारणों की गहन जांच शुरू कर दी है। जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और राहत-बचाव कार्य लगातार जारी है।