LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

फेसबुक पर धार्मिक पहचान छिपाकर दोस्ती कर विधवा से करोड़ों की ठगी

विधवा महिला से करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है.फेसबुक पर दोस्ती कर युवक ने शादी का झांसा दिया और महिला की जमा पूंजी हड़प ली.पुलिस की ढिलाई के बाद पीड़िता ने सीधे मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई,कार्रवाई तेज़

फेसबुक पर धार्मिक पहचान छिपाकर दोस्ती कर विधवा से करोड़ों की
फेसबुक पर धार्मिक पहचान छिपाकर दोस्ती कर विधवा से करोड़ों की ठगी- फोटो : NEWS 4 NATION

एक विधवा महिला से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में शक्तिनगर थाना क्षेत्र के कृष्णशिला परियोजना में कार्यरत, दो बच्चों की इस विधवा महिला का संपर्क फेसबुक के माध्यम से एक युवक से हुआ था। युवक ने स्वयं को हिंदू बताकर महिला से दोस्ती बढ़ाई और धीरे-धीरे विश्वास जीतने के बाद उससे शादी का झांसा दिया। महिला ने उस युवक पर भरोसा करते हुए अपनी जमा-पूंजी और संपत्ति से संबंधित करोड़ों रुपये उसे सौंप दिए।

Diarch GO

पीड़िता के अनुसार, जब वह शादी के लिए तैयार हुई तो उसे पता चला कि युवक पहले से ही मुस्लिम महिला से कोर्ट मैरिज कर चुका है। आरोपी ने अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर महिला के साथ संबंध बनाए थे। पैसा हाथ लगते ही वह युवक महिला को छोड़कर फरार हो गया। ठगी का पता चलते ही महिला ने शक्तिनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने अपेक्षित न्याय दिलाने में ढिलाई बरती। उचित कार्रवाई न होने से निराश होकर, महिला कई दिनों तक पुलिस और अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काटती रही।


पीड़िता ने CM योगी से लगाई गुहार

स्थानीय पुलिस की लापरवाही और कार्रवाई न होने से निराश पीड़िता ने अंततः सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने का निर्णय लिया। महिला गुरुवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री के जनता दरबार पहुंची और उन्हें अपनी पूरी आपबीती सुनाई। उसने पूरे प्रकरण का विवरण प्रस्तुत किया और पुलिस की ढिलाई के बारे में भी बताया


मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई तेज़

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीएम योगी ने पीड़िता को हर संभव न्याय दिलाने और कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है। अब यह पूरा मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में आने के बाद, पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है और जांच में तेजी आने की उम्मीद है। पीड़िता ने उम्मीद जताई है कि सरकार की सख्ती से उसे ज़रूर न्याय मिलेगा।

NSIT
Nsmch