LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

Noida Chemical Factory Fire: नोएडा सेक्टर-2 की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Noida Chemical Factory Fire: नोएडा सेक्टर-2 की केमिकल फैक्ट्

लखनऊ: नोएडा के सेक्टर-2 स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज़ थी कि चंद मिनटों में ही उसने विकराल रूप ले लिया। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

दमकल की छह से अधिक गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

फायर ब्रिगेड की करीब आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं। घटना थाना फेस-1 क्षेत्र की है। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और आसपास की इमारतों को एहतियातन खाली कराया गया। सीएफओ (मुख्य अग्निशमन अधिकारी) ने बताया कि टीम ने कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया और राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

नेल पेंट और केमिकल सामग्री बनी आग का कारण

फैक्ट्री में नेल पेंट और अन्य केमिकल उत्पाद बनाए जाते थे, जिसकी वजह से आग तेजी से फैली और कई धमाके भी हुए। धमाकों की वजह से आसपास की कंपनियों के शीशे तक चटक गए। हालांकि, आग लगने की सटीक वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।

आसमान में धुएं का गुबार और लोगों की भीड़

आग से उठता काला धुआं इतना घना था कि वह कई किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहा था। फैक्ट्री के बाहर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

NSIT
Nsmch

स्थिति अब नियंत्रण में

घटना स्थल पर अभी भी दमकल विभाग और पुलिस बल मौजूद है। फैक्ट्री को पूरी तरह खाली करा दिया गया है और कूलिंग का काम जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। वहीं, हादसे की जांच भी शुरू कर दी गई है ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके।