LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

honor killing गर्लफ्रेंड से कोर्ट मैरेज करने पहुंचे हिस्ट्रीशीटर की कचहरी में हुई हत्या, अपराधियों ने प्रेमिका के सामने चाकू से गला रेता

honor killing - कचहरी परिसर के अंदर गर्लफ्रेंड के परिजनों ने युवक की हत्या कर दी। बताया गया कि वह गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए आया हुआ था।

honor killing  गर्लफ्रेंड से कोर्ट मैरेज करने पहुंचे हिस्ट्र

N4N Desk - गर्लफ्रेंड के  साथ कोर्ट मैरेज करने के लिए पहुंचे हिस्ट्रीशीटर की चाकू से गला रेतकर हत्या   कर दी गई। हत्या की यह वारदात तब हुई जब वह शादी से पहले प्रेमिका के साथ फोटो खिंचवाने के लिए दुकान में गया था। इसी दौरान उसकी चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। कचहरी में दिनदहाड़े हुई इस हत्या से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

नयीफ का फुफेरी बहने से था प्रेम प्रसंग

घटना यूपी के बुलंदशहर की है। पुलिस ने मृतक की पहचान नयीफ अंसारी के रूप में की है। नयीफ हिस्ट्रीशीटर है। उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, मोहल्ला नरसल घाट निवासी नयीफ अंसारी शहर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर था और उस पर लूट और चोरी सहित कई मामले दर्ज थे। नयीफ का अपनी फुफेरी बहन (प्रेमिका) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

तीन दिन पहले घर से भागे थे दोनों

बताया जाता है कि नयीफ तीन दिन पूर्व ही युवती को लेकर घर से भागा था। दोनों शादी करना चाहते थे, इसिलए वह मंगलवार को प्रेमिका के साथ कचहरी पहुंचा था। कोर्ट मैरिज के लिए दोनों को फोटो की जरूरत थी। दोनों गेट नंबर-4 के पास करीब साढ़े तीन बजे नयीफ और युवती फोटो खिंचाने के लिए पहुंचे, तभी तीन युवक और एक महिला सहित कुछ हमलावरों के साथ वहां आ धमके।

NSIT
Nsmch

ताबड़तोड़ चाकू से  कई बार किया वार

हमलावरों ने मौका देखते ही नयीफ पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमलावरों ने इतनी बेरहमी से वार किया कि नयीफ का गला रेत दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर घटनास्थल पर चाकू छोड़कर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से कचहरी परिसर के बाहर हड़कंप मच गया।

हत्या के पीछे युवती के परिजन, पुलिस ने बताया ऑनर किलिंग

घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक और कोतवाली प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और युवती के परिजनों की नाराजगी मुख्य कारण है, जिसे ऑनर किलिंग के रूप में देखा जा रहा है। 

हमलावरों की पहचान में जुटी पुलिस

एएसपी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवती के परिजनों पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने घटनास्थल से चाकू बरामद कर लिया है और हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।