LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

UP NEWS: लखनऊ के तेलीबाग में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 10 लोगों को मारी टक्कर, तीन की हालत गंभीर

UP NEWS: लखनऊ के तेलीबाग में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 10 लोग

लखनऊ: तेलीबाग बाजार में शनिवार देर रात जन्माष्टमी के मौके पर एक बड़ा हादसा हो गया। मंदिर के पास भीड़ लगी थी, तभी एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो, जो तेज रफ्तार में बैक कर रही थी, अचानक पीछे खड़े करीब 10 लोगों को टक्कर मार गई। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ा

हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने तुरंत स्कॉर्पियो को घेर लिया और चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पीजीआई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इंस्पेक्टर धीरेन्द्र सिंह के मुताबिक, तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

तीन की हालत गंभीर, ट्रामा सेंटर में भर्ती

घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों में राजेश, आनंद और 10 वर्षीय बच्चा आरुष शामिल हैं। तीनों का इलाज अपेक्स ट्रामा सेंटर में चल रहा है। अन्य घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

चालक समर सिंह उर्फ अक्षय सिंह हिरासत में

पुलिस ने हादसे के बाद जिस युवक को पकड़ा, उसकी पहचान समर सिंह उर्फ अक्षय सिंह के रूप में हुई है। वह हुसैनगंज का रहने वाला है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के पिता राजेश सिंह बीजेपी के स्थानीय नेता हैं और हुसैनगंज में पूड़ी की दुकान चलाते हैं।

NSIT
Nsmch

स्कार्पियो पर तीन चालान, आरोपी पर कई गंभीर मुकदमे

जांच में सामने आया है कि जिस स्कॉर्पियो से हादसा हुआ, उस पर पहले से ही तीन चालान दर्ज हैं। इसके अलावा, आरोपी समर सिंह उर्फ अक्षय सिंह के खिलाफ लखनऊ, बाराबंकी और रायबरेली में चोरी, लूट, डकैती और अपहरण जैसे गंभीर अपराधों के आठ मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस कर रही आगे की जांच

इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है और अब उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अन्य मामलों में भी जानकारी जुटा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।