LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Mainpuri Accident: मैनपुरी में अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार बस, सड़क पर मच गई चीखपुकार, 30 यात्री हुए घायल

Mainpuri Accident: मैनपुरी में अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्त

मैनपुरी:  शनिवार देर रात घिरोर रोड पर दन्नाहार गांव के पास एक रोडवेज बस के पलटने से बड़ा हादसा हो गया। लखनऊ से अजमेर जा रही इस बस में 70 यात्री सवार थे। हादसे में 30 से अधिक यात्री घायल हुए, जबकि एक महिला को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।


कैसे हुआ हादसा

कन्नौज डिपो की रोडवेज बस (संख्या UP 78 HT 4562) लखनऊ से अजमेर जा रही थी। रात करीब 12 बजे मैनपुरी-घिरोर रोड पर मोड़ पर तेज रफ्तार के कारण बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर दन्नाहार थाना प्रभारी वीरेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

Diarch GO


रेस्क्यू और राहत कार्य

पुलिस व ग्रामीणों ने मिलकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। 30 से अधिक घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल अंजली को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।


डीएम-एसपी ने अस्पताल में लिया जायजा

सूचना मिलते ही डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी गणेश प्रसाद साहा समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। डीएम ने सीएमएस को सभी घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए, वहीं मामूली घायलों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

NSIT
Nsmch


घायलों की सूची

घायल यात्रियों में आदित्य मिश्रा, उनकी पत्नी सुमन, पुत्री शुभी (18), रिया (10) निवासी इटारा लखीमपुर खीरी, शिवानी (शहवाजपुर एटा), अंजली कश्यप (विभती नगर हरदोई), शकीला (अगोश कन्नौज), श्याम गुप्ता (आरती नगर जयपुर), लक्ष्मी (तिर्वा कन्नौज), कशिश और समर (मड की चौकी बरेली), सपना, सुनीता (बेलामऊ कन्नौज), प्रेमवती, चंद्र किशोर (निवाई कन्नौज), सिमरन, श्यामवीर (कन्नौज), आशीष (तिर्वा कन्नौज), कांस्टेबल सालिव (किरावली आगरा) और राजेंद्र (महोली सीतापुर) शामिल हैं।