LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड, लोको पायलट ने लगाया ब्रेक, लेकिन हो गई देर

ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड, लोको पायलट न

Gorakhpur - खबर गोरखपुर से जुड़ी है। जहां प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड कर लिया। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। बताया गया कि दोनों काफी देर तक प्लेटफॉर्म पर बात कर रहे थे। जैसे ही ट्रेन आने लगी दोनों पटरी पर कूद गए। दोनों को ऐसा करते देख ट्रेन के लोकोपायलट ने ब्रेक लगाया, लेकिन तब तक दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। 

घटना पिपराइच रेलवे स्टेशन की है। लोको पायलट की सूचना पर पुलिस पहुंची। देखा तो लड़की का पैर पूरी तरह से कटा था। लड़के के सिर के चोट आई थी। लड़की की डेडबॉडी न्यूड थी, जबकि युवक जींस और टीशर्ट में। युवक की पहचान पिपराइच निवासी विश्वकर्मा कुमार (21) के रूप में हुई है। वह हैदराबाद में पेंट पॉलिश का काम करता था। दिवाली पर घर आया था। युवती (18) पिपराइच की एक कपड़े की दुकान पर काम करती थी। 

बताया जा रहा है कि लड़की दिनभर कपड़ों की दुकान में काम करती रही। सोमवार शाम प्रेमी से मिलने स्टेशन पहुंची। प्रेमी-प्रेमिका ने काफी देर तक प्लेटफॉर्म पर बात की, कुछ देर तक दोनों कंधे पर हाथ रखकर बातचीत करते रहे। रात करीब 9:30 बजे ट्रेन आती देख दोनों ने हाथ पकड़कर एक साथ छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। 

पुलिस को घटनास्थल से युवती का मोबाइल मिला, जिसका लॉक खुला हुआ था। इसके बाद पुलिस ने लड़की के घरवालों को सूचना दी। थोड़ी देर में युवती की मां और परिजन पहुंचे। फिर युवक की भी पहचान हुई। शव देखकर लड़की की मां बेसुध सूचना पर पहुंची, जहां बेटी का शव देखकर वह बेसुध हो गई। 

NSIT
Nsmch

मई में होनेवाली थी शादी

युवती की मां ने बताया, 'बेटी रोज की तरह सोमवार सुबह 9 बजे कपड़ों की दुकान पर गई थी। वह वहां करीब 3 साल से काम कर रही थी। देर शाम तक घर न लौटने पर उन्हें चिंता हुई। इसी बीच शव मिलने की खबर मिली। मई में बेटी की शादी तय थी।'

लड़की की मां ने किया था विरोध

युवक विश्वकर्मा के पिता ने बताया, 'सोमवार शाम युवती ने दुकान से निकलते समय विश्वकर्मा को फोन किया था। कॉल आने के बाद वह घर से निकला, लेकिन नहीं लौटा। देर रात पता चला कि बेटे ने आत्महत्या कर ली। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की की मां के राजी न होने पर उन्होंने सुसाइड कर लिया।

एक साल से चल रहा प्रेम

बेटे की युवती से करीब एक साल से नजदीकियां थीं। 6 महीने पहले दोनों को पिपराइच रेलवे स्टेशन के पास मंदिर में बातचीत करते हुए युवती की मां ने देख लिया था। गुस्से में दोनों को सरेआम पीटा था। उस दौरान भी दोनों ने आत्महत्या की कोशिश की थी।

सउदी के लड़के से तय की बेटी की शादी

मगर आसपास के लोगों ने समझा-बुझाकर रोक लिया। इसके बाद हमने युवती के पिता से शादी को लेकर बात की थी। उन्होंने नवंबर या दिसंबर में शादी कराने का आश्वासन दिया, लेकिन युवती की मां राजी नहीं हुई और उसने बेटी की शादी दूसरे युवक से तय कर दी, जो सऊदी अरब में काम करता है।

तीन बहनों में सबसे बड़ी थी युवती

युवती तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। उसके पिता बेंगलुरु में काम करते हैं और घटना की सूचना मिलते ही गोरखपुर के लिए रवाना हो गए हैं। विश्वकर्मा कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटा था।