LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

UP NEWS: कर्ज ने ले ली 3 लोगों की जान, कपड़ा व्यापारी ने पत्नी और 16 साल की बेटी संग जहर खाकर दी जान

UP NEWS: कर्ज ने ले ली 3 लोगों की जान, कपड़ा व्यापारी ने पत्

लखनऊ: चौक थाना क्षेत्र के अशरफाबाद इलाके में सोमवार सुबह एक ही परिवार के तीन लोगों की आत्महत्या से सनसनी फैल गई। घटना सुबह करीब 5 बजे की है। 16 साल की ख्याति रस्तोगी ने अपनी चाची को फोन कर बताया कि मम्मी-पापा की हालत खराब है, जल्दी आइए। इसके बाद ख्याति के चाचा शेखर रस्तोगी तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

तीनों को अस्पताल ले जाया गया, बचाया नहीं जा सका

पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों – शोभित रस्तोगी (48), उनकी पत्नी शुचिता (45) और बेटी ख्याति (16) – को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे साफ है कि उन्होंने जहरीला पदार्थ खाया था।

फ्लैट सील, फॉरेंसिक जांच शुरू

पुलिस ने फ्लैट को सील कर दिया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने इकट्ठा कर जांच शुरू कर दी है। पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

सुसाइड नोट में कर्ज का जिक्र

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें शोभित ने लिखा है कि उन्होंने बैंक से लोन लिया था, जिसे चुका नहीं पा रहे थे। लोन लगातार बढ़ता जा रहा था और अब उनके पास आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था।

NSIT
Nsmch

दुकान में घाटा बना तनाव की वजह

परिजनों के अनुसार, शोभित रस्तोगी की राजाजीपुरम में ‘जुगल फैशन पॉइंट’ नाम से कपड़े की दुकान थी। व्यापार बढ़ाने के लिए उन्होंने बैंक से कर्ज लिया था, लेकिन बाजार में मंदी और व्यापार में लगातार घाटे के कारण वे लंबे समय से मानसिक तनाव में थे।

ख्याति ने कब खाया ज़हर, जांच में उलझन

बताया जा रहा है कि जब शोभित और उनकी पत्नी ने ज़हर खाया, उस वक्त ख्याति जीवित थी। उसने अपने माता-पिता की हालत बिगड़ती देख चाची को फोन किया। लेकिन कुछ ही देर में उसने भी ज़हर खा लिया। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि ख्याति ने आत्महत्या खुद से की या किसी दबाव में।

पुलिस और प्रशासन की निगरानी

घटना के बाद डीसीपी पश्चिमी क्षेत्र विश्वजीत श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सामूहिक आत्महत्या का है। सुसाइड नोट में बैंक कर्ज का उल्लेख है। हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद तस्वीर और साफ होगी।