LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

PCS officer promotion – 22 पीसीएस अधिकारियों का आईएएस में हुआ प्रमोशन, नोटिफिकेशन जारी

PCS officer promotion - पीसीएस के 22 अधिकारियों का आईएएस में प्रमोशन किया गया है। इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

PCS officer promotion – 22 पीसीएस अधिकारियों का आईएएस में हु

Lucknow - यूपी के योगी सरकार ने 22 पीसीएस अधिकारियों को आईएएस में पदोन्नति देने की घोषणा की है। यह सभी 2008 और 2010 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। इस संबंध में केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की अधिसूचना के क्रम में प्रदेश के नियुक्ति विभाग ने भी पदोन्नति आदेश जारी कर दिया। इन अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ वेतनमान प्रदान कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार सहारनपुर के अपर आयुक्त भानु प्रताप यादव, यूपीएसएसएससी के परीक्षा नियंत्रक विधान जायसवाल, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार सिंह, सिद्धार्थनगर के सीडीओ बलराम सिंह, यीडा के विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र कुमार भाटिया, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के उप सचिव देवी प्रसाद पाल, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की सचिव अंजू लता, दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय के संयुक्त निदेशक जय नाथ यादव, मुरादाबाद के अपर जिलाधिकारी प्रशासन गुलाब चन्द्र, सदस्य वक्फ न्याायधिकरण लखनऊ राम सुरेश वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन गाजियाबाद रण विजय सिंह को आइएएस काडर में पदोन्नति मिल गई है।

इसी प्रकार अपर निदेशक (प्रशासन) कृषि तथा अपर मेला अधिकारी कुंभ मेला दयानंद प्रसाद, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के उप सचिव विनोद कुमार गौड़ व विवेक कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक मंडी परिषद सचिन कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व हाथरस बसंत अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वाराणसी वंदिता श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अयोध्या महेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन बिजनौर विनय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (भूमि अध्याप्ति) गौतमबुद्धनगर राजेश कुमार, उप निदेशक मंडी योगेंद्र कुमार और अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा निदेशालय नीलम को वरिष्ठ वेतनमान में तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के लिए कहा गया है।