LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Haj Yatra 2026: हज यात्रा के लिए यूपी कोटे से 125 इंस्पेक्टरों की होगी भर्ती, स‍िर्फ यही लोग कर सकते हैं आवेदन!

Haj Yatra 2026:  हज यात्रा के लिए यूपी कोटे से 125 इंस्पेक्ट

लखनऊ: हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रा 2026 के लिए राज्य हज इंस्पेक्टरों के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। उत्तर प्रदेश कोटे से कुल 125 हज इंस्पेक्टरों की भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन चलेगी।


कौन कर सकता है आवेदन

इस पद के लिए ऐसे स्थायी सरकारी कर्मचारी — पुरुष या महिला — आवेदन कर सकते हैं, जो मुस्लिम हों। उम्मीदवार की आयु 50 वर्ष से कम होनी चाहिए और पासपोर्ट 31 दिसंबर 2026 तक वैध होना जरूरी है। उम्मीदवार को अंग्रेजी, उर्दू, हिंदी या स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए, जबकि अरबी भाषा जानने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Diarch GO


चयन प्रक्रिया

चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, साक्षात्कार और मेडिकल फिटनेस टेस्ट के आधार पर होगा।

कंप्यूटर आधारित परीक्षा — 150 अंक

साक्षात्कार — 50 अंक


आवेदन के समय यदि विभागीय एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) उपलब्ध नहीं है, तो उम्मीदवार स्वप्रमाण पत्र दे सकते हैं। हालांकि, साक्षात्कार के समय मूल एनओसी प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।


ड्यूटी और भत्ते

चयनित हज इंस्पेक्टरों को 13 अप्रैल से 5 जुलाई 2026 तक यानी लगभग ढाई महीने के लिए सऊदी अरब में तैनात किया जाएगा, जहां वे हज यात्रियों की सेवा करेंगे। इस अवधि को सरकारी ड्यूटी माना जाएगा और उनका वेतन व भत्ते मूल विभाग से ही मिलते रहेंगे। इसके अलावा, चयनित कर्मियों को 3100 सऊदी रियाल भत्ते के रूप में दिए जाएंगे। इसमें 50 प्रतिशत खर्च राज्य हज कमेटी और शेष 50 प्रतिशत हज कमेटी ऑफ इंडिया वहन करेगी।

NSIT
Nsmch


अनुशासन और दायित्व

हज समिति ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई इंस्पेक्टर अपने दायित्वों की अनदेखी करेगा, यात्रियों का ध्यान नहीं रखेगा या मोबाइल फोन बंद रखेगा, तो उसे तुरंत भारत वापस भेजा जा सकता है। साथ ही, ऐसे कर्मियों को भविष्य के हज कार्यों से ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।


आवेदन कैसे करें

हज इंस्पेक्टर पद के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश और आवेदन प्रक्रिया हज कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट 👉 https://hajcommittee.gov.in पर उपलब्ध हैं। उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सचिव एस.पी. तिवारी ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहेगी और योग्य अभ्यर्थियों को ही मौका दिया जाएगा।