LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

UP Corona Update: तेजी से पैर पसार रहा है कोरोना, 4 घंटे में लखनऊ में मिले 12 नए केस, जानें किस शहर में क्या है हाल!

UP Corona Update: तेजी से पैर पसार रहा है कोरोना, 4 घंटे में

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। प्रदेश में इस वक्त कुल 265 एक्टिव कोविड केस दर्ज किए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा केस गौतमबुद्ध नगर जिले में सामने आए हैं, जहां 155 लोग संक्रमित पाए गए हैं। राजधानी लखनऊ में भी हालात गंभीर होते जा रहे हैं। यहां अब तक 37 एक्टिव केस हैं। गाजियाबाद में भी 20 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।


लखनऊ में पिछले दो दिन में बढ़े मामले

लखनऊ में बीते 24 घंटे के भीतर 12 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिनमें 5 महिलाएं और 7 पुरुष शामिल हैं। खास बात यह है कि सिर्फ दो दिनों में ही लखनऊ में कुल 19 केस सामने आ चुके हैं। डॉक्टरों की मानें तो इस बार संक्रमण की चपेट में कई डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी भी आ गए हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।

Diarch GO


केजीएमयू के वरिष्ठ डॉक्टर की हालत में सुधार

बीते दिनों केजीएमयू के ट्रॉमा विभाग के प्रमुख प्रोफेसर संदीप तिवारी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। हालांकि अब उनकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है और उन्हें वेंटिलेटर से हटा लिया गया है। यह स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोगों के लिए राहत की खबर मानी जा रही है।


डॉक्टर्स की सलाह: खांसी-बुखार को हल्के में न लें

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टेस्टिंग की संख्या बढ़ा दी है। डॉक्टरों के अनुसार जिन लोगों में खांसी, जुखाम और बुखार जैसे लक्षण मिल रहे हैं, उनमें से कई लोग कोविड पॉजिटिव निकल रहे हैं। ऐसे मरीजों को ट्रैवल न करने और होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी जा रही है। साथ ही उनकी काउंसलिंग भी की जा रही है ताकि संक्रमण का फैलाव रोका जा सके।

NSIT
Nsmch


सावधानी ही बचाव है

फिलहाल राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। जरूरी है कि खांसी या बुखार होने पर तुरंत जांच कराएं और भीड़भाड़ से बचें। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना ही इस समय सबसे कारगर उपाय है।