LATEST NEWS

  • Tirhut Teachers MLC Election
  • तिरहुत शिक्षक सीट पर संजय सिंह पिछड़े, भाजपा के नरेंद्र सिंह ने बनाई बढ़त, जानिए 8 सीटों पर

  • 270 लीटर नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, वाहन और मोबाइल जब्त
  • 270 लीटर नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, वाहन और मोबाइल जब्त

  • Bihar Crime: वैशाली में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में हुई हिंसक झड़प, महिलाओं-बुजुर्गों समेत कई लोग हुए जख्मी
  • Bihar Crime: वैशाली में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में हुई हिंसक झड़प, महिलाओं-बुजुर्गों समेत कई लोग

  • सात दिनों से लापता अधेड़ की जलकुंभी से बरामद हुई लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
  • सात दिनों से लापता अधेड़ की जलकुंभी से बरामद हुई लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

  • Ganga Water Scheme
  • Bihar Ganga Water Supply Scheme: गया में गंगाजल आपूर्ति योजना से दूर हुआ पेयजल संकट, घर-आंगन तक

UP NEWS: राजधानी लखनऊ को स्वच्छ बनाने की कवायद में जुटी महापौर

UP NEWS: राजधानी लखनऊ को स्वच्छ बनाने की कवायद में जुटी महाप

लखनऊ: शहर को स्वच्छ बनाने के लिए महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय में अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त और सभी जोनल अधिकारियों सहित अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में महापौर ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में टॉप रैंकिंग लाने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए और कूड़े की सफाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी।

महापौर ने पिछले तीन महीनों में अखबारों में प्रकाशित कूड़े से संबंधित खबरों का हवाला देते हुए अधिकारियों से सवाल किया कि जब संसाधन बढ़े हैं, तो फिर सफाई में सुधार क्यों नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न हिस्सों में गंदगी फैलने की खबरें रोजाना अखबारों में प्रकाशित हो रही हैं, जो शहर की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाती हैं। महापौर ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि यदि किसी भी वार्ड में कूड़ा दिखाई दे, तो उसे दो घंटे के अंदर उठाकर साफ किया जाए।

बैठक में महापौर ने सभी जोनल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हर जोन में कूड़ा उठाने के लिए वाहनों की संख्या में काफी वृद्धि की गई है, फिर भी समय पर कूड़ा क्यों नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि कोई भी अधिकारी कूड़े के उठान में लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

महापौर ने समस्त अखबारों में प्रकाशित नकारात्मक खबरों का सटीक आंकलन करने और उसके आधार पर रिपोर्ट तैयार करने की बात कही। उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में शहर को टॉप रैंकिंग दिलाने के लिए सभी अधिकारियों से समर्पण और मेहनत की उम्मीद जताई। सभी जोन में कूड़ा उठाने के लिए वाहन संख्या में बढ़ोतरी की गई है। महापौर ने कहा कि अब सफाई की जिम्मेदारी पूरी तरह से अधिकारियों की है, और जो लापरवाही करेगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch