LATEST NEWS

  • Munger Fake cigarettes
  • Munger Fake cigarettes: नकली सिगरेट कारोबार पर पुलिस की नजर, मुंगेर के बाकरपुर में छापेमारी

  • Purnia road accident
  • Purnia road accident: पूर्णिया के कप्तान पुल पर हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, चालक की मौत

  • Sanjay Kumar Singh IAS
  • Sanjay Kumar Singh IAS: IAS संजय कुमार सिंह की बिहार वापसी की तैयारी! सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव

  • Bihar News : भोजपुर में दो कट्ठा जमीन के विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हुई हत्या, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : भोजपुर में दो कट्ठा जमीन के विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर

  • Bihar News : पटना में खाद्य संरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों और रेस्टोरेंट में की छापेमारी, एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त कर किया विनष्ट
  • Bihar News : पटना में खाद्य संरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों और रेस्टोरेंट में की छापेमारी,

सात दिनों से लापता अधेड़ की जलकुंभी से बरामद हुई लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सुपौल जिले में नदी किनारे स्थित जलकुंभी से एक व्यक्ति की लाश बरामद हुई है। मृतक बीते 7 दिनों से अपने घर से लापता था। परिजनों ने हत्या किये जाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है......

सात दिनों से लापता अधेड़ की जलकुंभी से बरामद हुई लाश, परिजनो
सात दिनों से लापता अधेड़ की मिली लाश- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : जिले के पिपरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। निर्मली पंचायत के हटवारिया वार्ड नंबर 15 से पिछले सात दिनों से लापता एक अधेड़ व्यक्ति का शव मंगलवार की सुबह नदी किनारे जलकुंभी के बीच मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान हटवारिया वार्ड नंबर 15 निवासी उपेन्द्र सादा उर्फ टीरन के रूप में हुई है। इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

पेड़ काटने के लिए बुलाए जाने के बाद से थे रहस्यमय तरीके से लापता

परिजनों के अनुसार, करीब सात दिन पहले गांव के ही किसी व्यक्ति ने उपेन्द्र सादा को पेड़ काटने के लिए घर से बुलाया था, जिसके बाद से वे संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गए थे। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो पिपरा थाने में उनके लापता होने की लिखित सूचना दर्ज कराई गई थी। लगातार सात दिनों तक तलाश के बाद मंगलवार को उनका शव मिलने से परिजनों की आशंका सच साबित होती दिख रही है।

घास काटने गई महिलाओं को आई दुर्गंध, तब हुआ खुलासा

मंगलवार की सुबह गांव की कुछ महिलाएं जब नदी किनारे घास काटने गईं, तब उन्हें वहां तेज दुर्गंध महसूस हुई। महिलाओं ने जब पास जाकर देखा तो जलकुंभी के बीच एक शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा हुआ था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। खबर फैलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और कपड़ों व हुलिया के आधार पर शव की पहचान उपेन्द्र सादा के रूप में की। कई दिनों तक पानी में रहने के कारण शव की स्थिति काफी बिगड़ चुकी थी।

पुलिस, एफएसएल टीम और एसडीपीओ ने की मौके पर जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए पिपरा थाना पुलिस तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंची। इसके साथ ही एफएसएल (FSL) की टीम और प्रभारी सदर एसडीपीओ गौरव गुप्ता को भी इसकी सूचना दी गई, जो फौरन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने जलकुंभी के बीच से शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सुपौल भेज दिया है। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की तकनीकी व वैज्ञानिक तरीके से पड़ताल शुरू कर दी है।

NSIT
Nsmch

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मृतक के परिजनों ने साफ तौर पर उपेन्द्र सादा की हत्या कर शव को साक्ष्य छिपाने की नीयत से नदी किनारे फेंकने की आशंका जताई है। हालांकि, मौत के असली कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। इस संबंध में प्रभारी सदर एसडीपीओ गौरव गुप्ता ने बताया कि पुलिस हरसंभव एंगल से मामले की गहराई से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और एफएसएल की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विनय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट