LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

murder of groom in wedding - शादी में डीजे की धुन पर डांस करने को लेकर हो गई मारपीट, समझाने गए दूल्हे की तमंचे के बट से पीटकर की हत्या

murder of groom in wedding - दुल्हन लेने गए दूल्हे की शादी के मंडप में हत्या हो गई। बताया गया डीजे की धुन पर डांस करने को लेकर शादी में मारपीट हो गई थी।

murder of groom in wedding - शादी में डीजे की धुन पर डांस कर

N4N Desk - खबर गाजीपुर से है, जहां जयमाला  स्टेज के पास ही दूल्हे की तमंचे के बट से पीटकर हत्या कर दी। जिसके बाद जिस जगह शादी की खुशियां मनाई जा रही थी। वहीं मातम पसरा हुआ था। मृत दूल्हे का नाम राकेश  राम बताया गया है। 

पूरी घटना यूपी  के गाजीपुर के दिलदारनगर थाना क्षेत्र की है. जहां जगदीशपुर गांव की एक बेटी की शादी के लिए रेवतीपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव से गुरुवार को बारात गई थी। सबकुछ  ठीक चल रहा था। परंपरा अनुसार लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों का स्वागत किया। फिर सभी बाराती डीजे की धुन पर नाचते हुए बारात लेकर लड़की वालों के घर पहुंचे. इसी दौरान द्वार पूजा और तिलक का कार्यक्रम संपन्न हो जाने के बाद जयमाला का कार्यक्रम शुरू होने वाला था। यहां तक सब कुछ ठीक चल रहा था। 

Diarch GO

डीजे की धुन पर डांस करने को लेकर विवाद

लेकिन जयमाला शुरू होने  से पहले ही लड़की पक्ष का एक रिश्तेदार डीजे डांस कर रहा था और किसी बात को लेकर बारातियों से झगड़ा हो गया। इसके बाद मामला काफी गरमा गया. विवाद को बढ़ता देख दूल्हे के पिता युवकों को समझने के लिए गए, लेकिन युवक उनकी बातों को समझने के बजाय उनकी लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी।

पिता  को बचाने गए दूल्हे को तमंचे के बट से पीटा

पिता की पिटाई होता देख दुल्हा राकेश राम उन्हें बचाने के लिए पहुंच गया. नशे में धुत आरोपियों ने दूल्हे के पिता को छोड़कर दूल्हे को ही लाठियों से पीटना शुरू कर दिया. इसी दौरान एक युवक जो अपने हाथों में अवैध असलहा लिए हुए था उसने बट से दूल्हे के सिर पर वार कर दिया। 

NSIT
Nsmch

इलाज के दौरान मौत

जिससे दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया और वह बेहोश होकर वही गिर गया। आनन फानन में परिवार के लोग दूल्हे को गाजीपुर के मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर भेज दिया. इस बीच इलाज के दौरान शुक्रवार की देर रात दूल्हे राकेश की मौत हो गई. इसके बाद दोनों परिवार में मातम छा गया।

शादी में आए लोगों का कहना है कि इसी तमंचे के बट से दूल्हे के सिर पर वार किया गया था। इसके बाद दूल्हा कोमा में चला गया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक विशाल को गाजीपुर के फुल्ली नहर के पास अवैध तमंचे और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसी शादी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक हाथों में तमंचा लेकर डांस करता हुआ नजर आ रहा है।