LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

UP POLITICS - मायावती ने पहले भतीजे आकाश को हाथी से किया पैदल, सारे पद छीनने के बाद अब पार्टी से भी निकाला, बताया अहंकारी

UP POLITICS - बसपा सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश से सारे पद छीनने के बाद अब उन्हें पार्टी से भी निकाल दिया है। मायावती ने भतीजे को अहंकारी भी बताया है। फैसले के बाद अब आकाश का अगला कदम क्या होगा, इसका इंतजार है।

 UP POLITICS - मायावती ने पहले भतीजे आकाश को हाथी से किया पै

LUCKNOW - कभी बसपा के उत्तराधिकारी माने जानेवाले आकाश आनंद को सुप्रीमो मायावती के कोप भाजन का शिकार होना पड़ा है। जहां एक दिन पहले मायावती ने उन्हें पार्टी के सभी पदों से निकाल दिया था। वहीं आज फिर उन्होंने बड़ी कार्रवाई करते हुए आकाश को पार्टी से भी निकाल दिया है। मायावती ने एक्स पोस्ट में इस बात की पुष्टि की और कहा कि पार्टी और मूवमेन्ट की भलाई को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

नहीं दिखाई परिपक्वता, ससुर का बताया प्रभाव

मायावती ने एक्स पर किए पोस्ट में लिखा कि  बीएसपी की आल-इण्डिया की बैठक में कल आकाश आनन्द को पार्टी हित से अधिक पार्टी से निष्कासित अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में लगातार बने रहने के कारण नेशनल कोआर्डिनेटर सहित सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था, जिसका उसे पश्चताप करके अपनी परिपक्वता दिखानी थी.

Diarch GO

पार्टी से किया निष्कासित

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने एक चौंका देने वाले फैसले में अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. आकाश को पार्टी छोड़ने का कारण उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव को बताया गया है. मायावती ने एक्स पोस्ट में इस बात की पुष्टि की और कहा कि पार्टी और मूवमेन्ट की भलाई को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

भतीजे को बताया स्वार्थी

मायावती ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि लेकिन आकाश आनंद की प्रतिक्रिया उम्मीदों के विपरीत रही. उन्होंने एक लम्बी प्रतिक्रिया दी, जिसे मायावती ने अहंकारी और गैर-मिशनरी करार दिया. उन्होंने इसे केवल स्वार्थी रवैया बताया, जो पार्टी की विचारधारा और मिशन से मेल नहीं खाता. अपने पोस्ट में मायावती ने उन सभी पार्टी सदस्यों को भी चेतावनी दी, जो इस तरह के व्यवहार करते हैं.

NSIT
Nsmch