LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

सात जन्म का साथ सिर्फ 20 मिनट में टूटा, विदाई के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन ने खत्म किया रिश्ता

विदाई के बाद ससुुराल पहुंची दुल्हन ने सिर्फ 20 मिनट बाद ही पति और उसके परिवार से खत्म कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों की सहमति से रिश्ता खत्म कर दिया गया।

सात जन्म का साथ सिर्फ 20 मिनट में टूटा, विदाई के बाद ससुराल

N4N Desk - शादी के मंडप में सात फेरे लेने के दौरान सात नए जोड़े सात जन्म का वचन देते हैं। लेकिन मंत्रों के साथ दिया गया वचन सिर्फ 20 मिनट में ही खत्म  हो गया। विदाई के बाद ससुराल  पहुंची दुल्हन ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। वह मायके जाने की जिद पर अड़ गई। ससुरालवालों ने मनाने  की कोशिश की, लेकिन दुल्हन नहीं मानी तो मायकेवालों को बुलाया गया और पंचायत की मौजूदगी में रिश्ते को खत्म करने पर सहमति बनी। इस  दौरान दोनों पक्षों के द्वारा लिए सभी सामान वापस कर दिया गया.

देवरिया की घटना 

यह पूरा मामला यूपी के देवरिया जिले से जुड़ा  है। भलुअनी नगर पंचायत क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की शादी सलेमपुर नगर पंचायत की एक युवती से तय हुई थी. 25 नवंबर कोदेवरियाके एक मैरिज हॉल में बारात पहुंची.लड़की पक्ष ने बारातियों का स्वागत किया और द्वार पूजा तथा जयमाल की रस्म के बाद पूरे हिंदू रीति-रिवाज से शादी संपन्न हुई

मुंह दिखाई के दौरान दुल्हन जिद पर अड़ी

अगली सुबह 26 नवंबर को दुल्हन अपने ससुराल पहुंची.महिलाएं उसे गाड़ी से उतारकर घर के अंदर ले गईं और चेहरा दिखाई की रस्म शुरू हुई.इसी दौरान दुल्हन अचानक बाहर आ गई और ससुराल में न रहने की बात कहने लगी।उसने तुरंत मायके वालों को बुलाने पर जोर दिया।

पति ने की समझाने की कोशिश

ससुराल पक्ष और पति ने उसे काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी.कुछ देर बाद लड़की पक्ष के लोग भी पहुंच गए.उन्होंने भी समझाने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अड़ी रही। करीब पांच घंटे तक पंचायत चली और आखिरकार दुल्हन ने ससुराल वालों के व्यवहार को कारण बताते हुए पति के साथ रहने से इनकार कर दिया।

NSIT
Nsmch

पंचायत में निर्णय हुआ कि दोनों पक्ष एक-दूसरे को दिया गया सामान वापस कर देंगे।इसके बाद दुल्हन अपने परिवार के साथ मायके चली गई और शादी टूट गई। भलुअनी थाना प्रभारी प्रदीप पांडेय ने बताया कि मामला डायल 112 तक पहुंचा था, लेकिन थाने में कोई केस दर्ज नहीं हुआ।पंचायत में ही दोनों पक्ष आपसी सहमति से अलग हो गए।