LATEST NEWS

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

बच्चों को छोड़कर बॉयफ्रेंड संग गई पत्नी,पति संग अनोखा समझौता

चार बच्चों और पति को छोड़ विवाहिता अपने बॉयफ्रेंड संग रहने चली गई. पंचायत की मौजूदगी में हुए आपसी सहमति और लिखित समझौते में महिला ने बच्चों की पूरी जिम्मेदारी पति को सौंप दी. खुद प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई.

बच्चों को छोड़कर बॉयफ्रेंड संग गई पत्नी,पति संग अनोखा समझौता
बच्चों को छोड़कर बॉयफ्रेंड संग गई पत्नी- फोटो : NEWS 4 NATION AI

प्यार, पारिवारिक कलह और समझौते की एक अनोखी कहानी सामने आई है। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के  सिरौली गौसपुर तहसील के सहनीमऊ गांव की निवासी सोनी प्रजापति ने अपने पति रंजीत प्रजापति और चार बच्चों को छोड़कर, अपने प्रेमी दीपक यादव के साथ रहने का फैसला किया। यह कदम आपसी सहमति और लिखित समझौते के बाद उठाया गया। दरअसल, रंजीत अपनी दूध की डेयरी चलाते हैं, जहां किन्तूर गांव का दीपक यादव दूध बेचने आता था। इसी दौरान रंजीत की पत्नी सोनी और दीपक के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह रिश्ता प्यार में बदल गया। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे घरेलू विवाद के कारण, दोनों ने अलग होने का फैसला किया।

पंचायत में हुआ समझौता

इस चौंकाने वाले फैसले से पहले, गांव वालों की मौजूदगी में एक लंबी पंचायत भी हुई। पति रंजीत ने अपनी पत्नी को समझाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन सोनी अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही और उनका दिल नहीं पसीजा। आखिरकार, पति रंजीत ने भी अपनी स्वेच्छा से पत्नी की बात मानी और एक समझौता लिखवाकर उन्हें प्रेमी के हवाले कर दिया। समझौते के दस्तावेजों में पत्नी सोनी ने स्पष्ट किया कि वह अपनी इच्छा से पति रंजीत को छोड़कर दीपक यादव के साथ पति-पत्नी की तरह रहेंगी। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Diarch GO

चारों बच्चों की पूरी जिम्मेदारी पति को 

समझौते के तहत, सोनी प्रजापति अपने चारों बच्चों की पूरी जिम्मेदारी पति रंजीत प्रजापति को सौंपकर गई हैं। समझौते में साफ लिखा है कि अब बच्चों के पालन-पोषण और सभी जरूरतों की जिम्मेदारी पिता की होगी। दोनों पक्षों ने यह भी तय किया है कि इस मामले को लेकर भविष्य में कोई कानूनी शिकायत या कार्रवाई नहीं की जाएगी। बदोसराय कोतवाली प्रभारी अजीत कुमार विद्यार्थी ने स्पष्ट किया है कि पुलिस के पास इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है और यह पूरा मामला परिवार और गांव के स्तर पर ही आपसी सहमति से तय किया गया है।