LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

  • Bihar Politics : दो निर्दलीयों की BJP में एंट्री से NDA में सियासी भूचाल! जेडीयू को हराने वाले बने बीजेपी के साथी, गठबंधन धर्म की उड़ी धज्जियां!
  • Bihar Politics : दो निर्दलीयों की BJP में एंट्री से NDA में सियासी भूचाल! जेडीयू को हराने वाले

  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के साथ फिल्म विशेषज्ञों ने किया शिरकत
  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के

  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की व्यवस्था खत्म
  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की

  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को मिले भविष्य के नए विकल्प
  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को

pcs officer suicide - पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर समाज कल्याण अधिकारी नें फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा हड़कंप

pcs officer suicide - पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

pcs officer suicide - पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर समाज

Azamgarh - उत्तर प्रदेश में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर एक पीसीएस अधिकारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना प्रतापगढ़ स्थित उनके घर पर हुई। मृतक की पहचान आजमगढ़ में जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात आशीष कुमार सिंह (40) के रूप में हुई है।

फोन पर झगड़े के बाद उठाया आत्मघाती कदम

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गुरुवार की सुबह फोन पर अपनी पत्नी से तीखी बहस के बाद आशीष ने यह आत्मघाती कदम उठाया। वह शनिवार को आजमगढ़ से छुट्टी लेकर अपने पैतृक घर प्रतापगढ़ आए थे। उनकी पत्नी क्षमता सिंह अपने मायके सुल्तानपुर में थीं। परिवार के सदस्यों ने बताया कि अक्सर होने वाले झगड़ों की वजह से उन्होंने इस बात पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

भाई ने खिड़की से देखा

सुबह करीब 15-20 मिनट तक जब आशीष के कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो उनके छोटे भाई रोहित ने खिड़की से झाँक कर देखा। उन्होंने पाया कि आशीष का शव गमछे के सहारे फंदे से लटक रहा था। रोहित के शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और शव को नीचे उतारा।

10 साल पहले हुई थी शादी

आशीष की शादी करीब 10 साल पहले सुल्तानपुर की क्षमता सिंह से हुई थी। उनका एक 5 साल का बेटा भी है। पिछले दो सालों से उनके वैवाहिक जीवन में कलह चल रही थी, जिससे वे काफी परेशान थे। उनकी पत्नी पिछले कुछ समय से मायके में ही रह रही थीं और यह विवाद पिछले तीन महीने में और भी बढ़ गया था।

NSIT
Nsmch

पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप

आशीष के चाचा और पूर्व प्रधान शिवजीत सिंह ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी और ससुराल वाले उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रहे थे, जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया। वहीं, कुछ अन्य लोगों का कहना है कि आशीष की पत्नी उन पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाती थीं।

परिजनों की शिकायत पर होगी कार्रवाई

सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आजमगढ़ में तैनात समाज कल्याण अधिकारी आशीष ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पत्नी से विवाद का कारण सामने आ रहा है और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

होनहार छात्र और सरल स्वभाव के थे आशीष

आशीष बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी थे। उन्हें पहली नौकरी खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में मिली थी। दो साल पहले उन्होंने पीसीएस की परीक्षा पास की और समाज कल्याण अधिकारी के रूप में उनकी पहली तैनाती अमरोहा और दूसरी आजमगढ़ में हुई थी। उनके सहकर्मी उन्हें एक सरल और मृदुभाषी व्यक्ति के रूप में याद करते हैं, जिन्होंने कभी किसी कर्मचारी को नहीं डांटा था।