LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

Up Crime: अपनी बेटी के सामने ही पति ने पत्नी के साथ किया जघन्य अपराध, बारह साल की बच्ची ने बुलाई पुलिस, जानिए क्या है मामला

Up Crime: झांसी के लक्ष्मी गेट निवासी रविन्द्र अहिरवार ने शराब के नशे में अपनी ही बेटी के सामने पत्नी को दोस्तों के सामने लात-घूसों से पिटाई कर दी,जिससे उसकी अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गयी।...पढ़िए आगे

Up Crime: अपनी बेटी के सामने ही पति ने पत्नी के साथ किया जघन
बारह साल की बच्ची ने बुलाई पुलिस- फोटो : SOCIAL MEDIA

Jhansi: झांसी के लक्ष्मी गेट से एक मामला सामने आया है, जहां शराब के नशे में आकर एक पति ने अपनी पत्नी के साथ झगड़ा किया फिर अपने दोस्तों के साथ मिलकर उस महिला की   पिटाई कर दी। अस्पताल ले जाने के क्रम में उस महिला की मौत हो गई।

शराब के नशे में पत्नी को पीटा

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मी गेट निवासी रविन्द्र अहिरवार डेकोरेशन का काम करता है। वह शराब पीने का आदी है और शराब के नशे में वो अक्सर अपनी पत्नी से झगड़ा करता था। रोज की तरह इस बार भी वह गुरुवार की रात नौ बजे रविन्द्र शराब के नशे में घर आया। उसके साथ उसका एक मित्र भी था।

पत्नी ने किया था शराब पीने का विरोध

शराब पीकर देर रात घर आने और अपने दोस्त को घर लाने का  विरोध करने पर वह पत्नी से झगड़ा करने लगा। उस वक्त उसकी बारह वर्षीय बेटी एंजल भी वही मौजूद थी। रविन्द्र ने शराब के नशे में अपनी पत्नी पर हमला बोल दिया और अपने दोस्त के साथ मिलकर लात-घूसों से उसकी पिटाई की, जिससे वो बेहोश हो गई।

बेटी ने पुलिस को दी सूचना

यह सब देखकर उसकी बारह साल की बेटी एंजल घबरा गई और पड़ोस के घर में पहुंची और वहां से तुरंत पुलिस को फोन करके घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोश अवस्था में महिला को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।आरोपि पति फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट