LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

रफ्तार ने बरपाया कहर! 4 यारों खातिर चिता बनी चंदे से खरीदी गई कार

अलीगढ़ में एक भयानक सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दिल्ली-कानपुर हाईवे पर एक कार और कैंटर की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिससे चार दोस्त और कैंटर चालक जिंदा जल गए।

रफ्तार ने बरपाया कहर! 4 यारों खातिर चिता बनी चंदे से खरीदी ग
रफ्तार ने बरपाया कहर! 4 यारों खातिर चिता बनी चंदे से खरीदी गई कार- फोटो : NEWS 4 NATION

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक भयानक सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दिल्ली-कानपुर हाईवे पर एक कार और कैंटर की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिससे चार दोस्त और कैंटर चालक जिंदा जल गए।

हादसे का पूरा घटनाक्रम

यह दुखद घटना मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे हुई। हाथरस, सिकंदराराऊ के रहने वाले पाँच दोस्त एक कार से अलीगढ़ आ रहे थे। गोपी फ्लाईओवर से उतरते समय उनकी तेज़ रफ़्तार कार का टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर सामने से आ रहे एक कैंटर से जा टकराई।

Diarch GO

टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार का पेट्रोल टैंक फट गया और दोनों गाड़ियों में तुरंत आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते आग की लपटें फैल गईं। कार में सवार पाँच दोस्तों में से सिर्फ एक को ग्रामीणों ने किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन बाकी चार दोस्त और कैंटर चालक अंदर फंस गए।

लगभग 45 मिनट बाद, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कार में सवार चारों दोस्तों और कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

NSIT
Nsmch

चंदे से खरीदी गई थी कार

जांच में पता चला है कि दोस्तों ने यह पुरानी कार चार महीने पहले चंदा करके खरीदी थी। अस्पताल में भर्ती पाँचवें दोस्त ने बताया कि हादसा इतना अचानक हुआ कि उन्हें कुछ भी समझ नहीं आया। यह भी सामने आया है कि कार की गति 120-125 किमी प्रति घंटा थी, जो हादसे का एक मुख्य कारण हो सकती है।

मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पाँचों दोस्त रात भर कार चला रहे थे और अगर पुलिस ने उन्हें रोका होता तो शायद यह दुर्घटना टल सकती थी।