LATEST NEWS

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

बदायूं की 'मीरा' ने श्रीकृष्ण की प्रतिमा से की अनोखी शादी

बदायूं की 'मीरा' ने श्रीकृष्ण की प्रतिमा से की अनोखी शादी
बदायूं की 'मीरा' ने श्रीकृष्ण की प्रतिमा से की अनोखी शादी- फोटो : NEWS 4 NATION

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ब्यौर कासिमाबाद गांव में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। 28 वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट युवती पिंकी शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के साथ सभी पारंपरिक रस्में निभाते हुए सात फेरे लिए। बचपन से ही श्रीकृष्ण की परम भक्त पिंकी को अब गांव में लोग 'मीरा' कहकर पुकारने लगे हैं। यह शादी शनिवार को संपन्न हुई और रविवार सुबह पिंकी की 'विदाई' भी हुई, जिसके बाद वह अपने घर में ही कान्हा जी की सेवा में समर्पित हो गई है। एक युवती ने भगवान कान्हा की मूर्ति से विवाह रचाकर सभी को चौंका दिया। यह शादी पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई. सामान्य शादी की तरह सभी रस्में निभाई गईं। इसमें बकायदा कन्यादान, फेरे और हर अनुष्ठान विधिवत कराये गए। इस अनोखी शादी में गांव के लोग और रिश्तेदार शामिल हुए।


वृन्दावन में भी घर लेने की तैयारी

पिंकी के इस फैसले से शुरुआत में उनके परिजन हैरान रह गए थे, लेकिन श्रीकृष्ण के प्रति उनकी अटूट भक्ति को देखकर उन्होंने बेटी का समर्थन करने का फैसला किया। पिंकी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की इच्छा है कि वह वृंदावन में भी रहे और बिहारी जी की सेवा करे, इसलिए परिवार उसे वृंदावन में घर लेकर देगा। श्याम की दुल्हन बनी पिंकी का कहना है कि उन्होंने खुद को पूरी तरह से कान्हा जी के चरणों में समर्पित कर दिया है। शादी संपन्न कराने वाले पंडित ने भी कहा कि भक्ति में बहुत शक्ति होती है और सभी की सहमति से यह अनोखी शादी कराई गई है।

Diarch GO

 

कान्हा जी की सेवा में समर्पित किया जीवन

पिंकी शर्मा ने अपने जीवन को भगवान कृष्ण की सेवा में समर्पित कर दिया है। पिंकी का कहना है कि उन्हें कृष्ण भक्ति में इतनी शक्ति मिलती है कि वह जीवन की हर चुनौती का सामना कर सकती हैं। इस अनोखी शादी को देखकर लोगों का मानना है कि पिंकी भगवान कृष्ण की भक्ति में पूरी तरह से लीन हो गई हैं और उनके जीवन का एकमात्र उद्देश्य अब कान्हा जी की सेवा करना है। पिंकी की यह कहानी उनकी अटूट आस्था और समर्पण को दर्शाती है, जिसकी चर्चा पूरे जनपद में हो रही है।