LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

Crime News: मर्दों की बात करो, पत्नी से तंग आकर पति ने की सुसाइड, गले में फंदा डाले सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, रोते हुए बयां किया दर्द

Crime News: मर्दों की बात करों...मैं अपनी पत्नी से परेशान हूं, ये कहकर यूपी के एक शख्स ने खुदकुशी कर ली। सोशल मीडिया पर तेजी से यह वीडियो वायरल हो रहा है।

Manav Sharma Suicide
Manav Sharma Suicide - फोटो : social media

Crime News: यूपी से एक हैरान कर देनी वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर सुसाइड कर ली है। वीडियो में शख्स बता रहा है कि वो अपनी पत्नी से परेशान है। साथ ही रोते हुए शख्स लोगों से अपील कर रहा है कि वो मर्दों के बारे में बात करें। क्योंकि मर्द बहुत अकेले हो जाते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल मामला आगरा का है। और यूजर्स इस मामले को अतुल सुभाष से जोड़ कर देख रहे हैं। मामलू हो कि कुछ दिन पहले ही अतुल सुभाष ने भी अपनी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड कर ली थी। ठीक उसी तरह इस शख्स ने भी अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

TCS कंपनी के रिक्रूटमेंट मैनेजर ने की खुदकुशी

जानकारी अनुसार मृतक आगरा में TCS कंपनी के रिक्रूटमेंट मैनेजर है। शख्स का नाम मानव शर्मा बताया जा रहा है। मानव ने आत्महत्या करने से पहले गले में फंदा बांधे हुए वीडियो बनाई। इस वीडियो में मानव ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया साथ ही रोते हुए अपने माँ बाप से मांफी मांगी और फांसी लगाकर जान दे दी। मरने से पहले मानव का रोते हुए Video सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मानव ने कहा कि, "मैं पत्नी से तंग आ चुका हूं। प्लीज मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, वो बहुत अकेले हो जाते हैं"। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

मानव ने सोशल मीडिया पर 6 मिनट 56 सेकेंड का वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वो फंदा लगाकर बात कर रहा है। वीडियो में मानव कहता नजर आ रहा है कि ये उन अधिकारियों के लिए जो पुलिस और कानून से जुड़े हैं। कानून पुरुषों को सुरक्षित रखने के लिए होना चाहिए नहीं तो ऐसा समय आएगा कि कोई आदमी बचेगा नहीं जिस पर इल्जाम लगा सको। मैं अपना बताता हूं मेरा भी सभी की तरह ही है। मेरी पत्नी का पता चला कि किसी के साथ संबंध है। लेकिन कोई बात नहीं। मुझे जाने से कोई दिक्कत नहीं है। मैं तो जाना चाहता हूं। मानव ने लोगों से अपील किया कि आप मर्दों का सोचो। मर्दों के बारे में कोई तो बात करे। बेचारे बहुत अकेले हैं। मानव ने लोगों को चेताया कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो एक दिन ऐसा आएगा जब एक भी मर्द नहीं बचेंगे। 

माँ- पिताजी से मांगी माफी

मानव शर्मा वीडियो में रोते हुए दिखे। उन्होंने इसके बाद अपने परिवार से माफी मांगी। उन्होंने कहा पापा सॉरी, मम्मी सॉरी। मेरे जाते ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। अच्छा मैं समझ रहा हूं कि कैसे मरते हैं। लेकिन तब तक फिर गुजारिश करुंगा कि अपनी जिंदगी में शामिल मर्दों के बारे में सोचो। मैं हमेशा सब छोड़ने वालों में से रहा। मैंने पहले भी सुसाइड की कोशिश की है कई बार। मानव ने अपनी कलाई पर लगे कट के निशान भी दिखाए। मानव ने आखिरी में ये भी कहा कि उनके माँ बाप को कोई टच ना करें। मानव ने  चलो ठीक है पीस आउट। तुम्हारा लॉ एंड ऑर्डर, लॉ एंड ऑर्डर, लॉ एंड ऑर्डर ढंग से करो अगर करना है लेकिन नहीं तो फिर ठीक है जाएंगे कोई दिक्कत नहीं है। इसके बाद वीडियो बंद हो जाती है। 

मर्दों की करें बात

माना जा रहा है कि इसके बाद मानव ने सुसाइड कर लिया। वहीं पुलिस अब इस मामले में संज्ञान ले रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मानव ने लोगों से अपील की है कि वो अपनी जीवन में जो भी मर्द हैं उनसे बात करें उनकी परेशानी को समझे। मानव ने पुलिस प्रशासन को भी चेताते हुए कहा कि अगर ऐसा ही रहा तो एक दिन सभी मर्द खत्म हो जाएंगे। मानव ने कहा कि उनका भी हाल बाकियों के जैसा ही है उनकी पत्नी उन्हें भी झूठे केस में फंसा रही है।