LATEST NEWS

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

Diwali Bonus : बोनस कम मिला तो भड़के टोल कर्मी, दिवाली में कंपनी का निकाला दिवाला, दो घंटों तक वाहनों को दिया फ्री पास

Diwali Bonus : कंपनी ने कर्मचारियों को मात्र ₹1100 का बोनस दिया तो कर्मी कर्मी भड़क गए. जिसके बाद उन्होंने दो घंटे तक टोल प्लाजा खोल दिया.....पढ़िए आगे

Diwali Bonus : बोनस कम मिला तो भड़के टोल कर्मी, दिवाली में कं
फ्री टोल प्लाजा - फोटो : SOCIAL MEDIA

N4N DESK : दिवाली के मौके पर जहाँ देश भर में कर्मचारियों को बोनस और इनाम मिल रहे थे, वहीं आगरा में टोल कर्मियों के गुस्से ने टोल संचालित करने वाली कंपनी दिवाली में दिवाला निकाल दिया। मामला फतेहाबाद थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे स्थित फतेहाबाद टोल प्लाजा का है, जहाँ कर्मचारियों ने कम बोनस दिए जाने से नाराज़ होकर लगभग दो घंटे तक टोल गेट खोल दिए और हज़ारों वाहनों को बिना शुल्क दिए जाने दिया।

₹1100 के बोनस पर भड़के कर्मचारी

यह पूरा विवाद टोल का संचालन करने वाली श्री साइन एंड कंपनी द्वारा दिए गए दिवाली बोनस को लेकर शुरू हुआ। कंपनी ने कर्मचारियों को मात्र ₹1100 का बोनस दिया। कर्मचारियों का कहना था कि पिछले वर्ष उन्हें ₹5000 का बोनस मिला था, लेकिन इस बार बोनस की रकम में भारी कटौती किए जाने से वे भड़क उठे और इसे अपनी मेहनत का अपमान बताया।

Diarch GO

कर्मचारियों ने कहा कि वे पूरे साल गर्मी, बरसात और कड़कड़ाती ठंड में अपनी ड्यूटी निभाते हैं, लेकिन कंपनी ने उनके काम और मेहनत को महत्व नहीं दिया। इस अपमानजनक बोनस राशि से गुस्साए कर्मचारियों ने एकजुट होकर विरोध का यह अनूठा तरीका अपनाया और कंपनी को आर्थिक नुकसान पहुँचाया।

दो घंटे तक रहा 'फ्री पास'

कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप टोल प्लाजा के सभी गेट खोल दिए। इस दौरान लगभग दो घंटे तक हज़ारों छोटे-बड़े वाहन बिना टोल दिए एक्सप्रेसवे से गुज़र गए, जिससे कंपनी को अनुमानित तौर पर लाखों रुपये का राजस्व घाटा हुआ। बाद में, कंपनी प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद कर्मचारियों ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त किया और टोल गेट फिर से सामान्य रूप से चालू हो सके।

NSIT
Nsmch