LATEST NEWS

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

UP NEWS: अजब गजब...जिस जमीन पर बनना था एंटी करप्शन का कार्यालय उसपर ही हो गया कब्जा

UP NEWS: अजब गजब...जिस जमीन पर बनना था एंटी करप्शन का कार्या

आगरा: नगर निगम ने फतेहाबाद रोड पर स्थित गांव तोरा में एंटी करप्शन विभाग को दो हजार वर्ग गज भूमि हस्तांतरित की थी, लेकिन इस भूमि पर अतिक्रमण कर लिया गया था। शुक्रवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल ने तहसील और पुलिस टीम के साथ मिलकर इस भूमि पर कब्जा दिलवाया। अब यहां एंटी करप्शन विभाग का कार्यालय और आवास बनेगा।


कुछ माह पहले शासन ने नगर निगम प्रशासन को आदेश दिया था कि एंटी करप्शन विभाग के कार्यालय और आवास के लिए दो हजार वर्ग गज भूमि उपलब्ध कराई जाए। इसके बाद नगर निगम ने तोरा में स्थित खाली भूमि एंटी करप्शन विभाग को हस्तांतरित की थी, लेकिन इस पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर कच्चे और पक्के निर्माण कर दिए थे, जिससे विभाग को यहां निर्माण कार्य शुरू करने में परेशानी हो रही थी।

Diarch GO


नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर शुक्रवार को राजस्व निरीक्षक वैभव यादव के नेतृत्व में प्रवर्तन विभाग की टीम ने पक्के निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान एंटी करप्शन के थाना प्रभारी संजय कुमार और इंस्पेक्टर सुबोध यादव भी मौजूद रहे।


इसके अलावा, ताजगंज के चमरौली में भी सरकारी जमीन पर गोपी धाम नामक कॉलोनी बना रहे बिल्डर ने चक रोड पर प्लाटिंग कर बाउंड्रीवाल बना दी थी। नगर निगम की टीम ने बाउंड्रीवाल को ध्वस्त कर चक रोड को साफ कर दिया। इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार बरौली अहीर रजनीश रंधावा, लेखपाल अविनाश सिंह माहौर और कानूनगो रेवती लाल भी मौजूद थे।

NSIT
Nsmch


इस तरह की कार्रवाइयों से यह संदेश जाता है कि नगर निगम और प्रशासन अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं और सरकारी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।