LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

Travel Tips: गर्मी में आगरा का प्लान? ताजमहल विजिट से पहले ये बातें जान लो वरना हीट स्ट्रोक पक्का

अगर आप भी ताजमहल घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये टॉप 8 ट्रैवलिंग टिप्स आपकी ट्रिप को हीटवेव से बचाकर हैप्पी बना सकती हैं।

Taj mahal

Travelling in summer : मोहब्बत की नगरी आगरा इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सूरज की तपिश इतनी तेज है कि मोहब्बत की मिसाल ताजमहल भी इस गर्मी के आगे फीका पड़ने लगा है। यहां घूमने आए पर्यटक गर्मी से बेहाल हैं। कुछ तो गर्मी के कारण गिर भी रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस मौसम में ताजमहल घूमने का प्लान बना रहे हैं तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। 

ऑनलाइन बुक करें टिकट : सबसे पहले पर्यटकों को ऑनलाइन टिकट बुक करानी चाहिए ताकि वे लंबी कतारों में खड़े होने से बच सकें। जरूरी सामान साथ रखें: छाता, पानी की बोतल और छोटे बच्चों की जरूरत की चीजें अपने साथ रखें। 

एनर्जी ड्रिंक साथ रखें : अगर संभव हो तो ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ओआरएस) या एनर्जी ड्रिंक भी साथ रखें।

हल्के और सूती कपड़े पहनें : गर्मी से राहत पाने के लिए ढीले और सूती कपड़े पहनें।

धूप का चश्मा और टोपी का इस्तेमाल करें : धूप से बचने के लिए धूप का चश्मा और टोपी का इस्तेमाल करना ज़रूरी है।

NSIT
Nsmch

आरामदायक जूते पहनें : ताजमहल परिसर में बहुत ज़्यादा पैदल चलना पड़ता है, इसलिए आरामदायक जूते पहनें।

ई-रिक्शा का इस्तेमाल करें : पार्किंग से ताजमहल तक पहुँचने के लिए ई-रिक्शा या गोल्फ़ कार्ट का इस्तेमाल करें।

छाया में चलें : चलते समय, पेड़ों की छाया वाली जगहों पर चलने की कोशिश करें।

अगर आप इन बातों का ध्यान रखेंगे, तो आप इस गर्मी के मौसम में भी ताजमहल की खूबसूरती का लुत्फ़ उठा सकते हैं और अपनी यात्रा को यादगार बना सकते हैं।