LATEST NEWS

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

UP NEWS: चोरी के शक में मासूम को दी तालिबानी सजा, खंभे से बांधकर पीटा, नाजुक अंगों पर लगाई मिर्च, वो चीखता रहा चिल्लाता रहा...नहीं आया रहम

UP NEWS: चोरी के शक में मासूम को दी तालिबानी सजा, खंभे से बा

आगरा: आगरा के जगदीशपुरा इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। एक नाबालिग लड़के को महज़ साइकिल पर बैठने के शक में खंभे से बांधकर बुरी तरह पीटा गया। उसके नाजुक अंगों पर मिर्च तक लगाई गई। यह अमानवीय हरकत पड़ोसी ने की, और पुलिस ने भी शुरुआत में मदद करने की बजाय पीड़ित परिवार को धमकाया और वीडियो तक डिलीट करवा दिए। लेकिन जब यह वीडियो वायरल हुआ, तब जाकर कार्रवाई हुई।


पड़ोसी की साइकिल पर बैठा, तो चोरी का आरोप लगाकर दी यातना

घटना शनिवार सुबह बोदला क्षेत्र की है। पीड़ित नाबालिग लड़का एक दुकान पर बाइक रिपेयरिंग का काम सीखता है। सुबह करीब 6 बजे वह घर के बाहर पड़ोसी की साइकिल पर जाकर बैठ गया। इसी बात पर पड़ोसी ने उसे पकड़ लिया और साइकिल चोरी का आरोप लगाकर मारपीट शुरू कर दी। पहले सिर पर टाइल्स से मारा, फिर उसे खंभे से रस्सी से बांध दिया गया और बेल्ट व डंडों से बेरहमी से पीटा गया। न सिर्फ पीटा, बल्कि नाजुक अंगों पर मिर्च तक लगा दी गई।

Diarch GO


लड़का बार-बार कहता रहा, ‘मैंने कुछ नहीं किया’, पर किसी ने नहीं सुनी

पीड़ित बच्चा बार-बार गुहार लगाता रहा कि उसने कुछ नहीं किया, लेकिन किसी ने उस पर भरोसा नहीं किया। परिजनों के अनुसार, आरोपी ने खुद पुलिस को बुलाया और जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो उन्होंने लड़के को तो खंभे से छुड़ाया, लेकिन थाने उसी को ले गए। वहां से उसे बोदला चौकी भेज दिया गया।


पुलिस ने डिलीट करवा दिया वीडियो, और दी धमकी

परिजनों का आरोप है कि जब वे चौकी पहुंचे तो प्रभारी ने पहले तो पिटाई का वीडियो मोबाइल से डिलीट कराया और फिर उन्हें धमकाकर वापस भेज दिया। लड़के को रात में ही चुपचाप छोड़ दिया गया, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

NSIT
Nsmch


वीडियो वायरल हुआ तो जागी पुलिस

रविवार को यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब मामला आम जनता के बीच फैला, तब जाकर पुलिस हरकत में आई। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि नाबालिग को खंभे से बांधकर पीटने और शारीरिक यातना देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपियों — संजय और सन्नी — को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है और जल्द ही उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।