LATEST NEWS

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

Political News - अखिलेश यादव की पार्टी का क्या हाल हो गया, बिजली बिल नहीं चुकाने के कारण कट गया कार्यालय का बिल

Political News - यूपी में समाजवादी पार्टी के कार्यालय का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। चार दिन बाद भी बिजली कनेक्शन दोबारा नहीं जोड़ा गया है। बताया गया कि पार्टी कार्यालय पर लाखों रुपए का बिल बाकी है।

Political News - अखिलेश यादव की पार्टी का क्या हाल हो गया, ब

Agra - यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पार्टी की ऐसी हालत हो गई है कि अब बिजली बिल चुकाने के लिए भी परेशानी हो रही है। नतीजा यह है कि अब उनके पार्टी कार्यालय का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। चार दिन बाद भी अब तक कनेक्शन दोबारा नहीं जोड़ा गया है।

पूरा मामला सपा के आगरा कार्यालय से जुड़ा है। पार्टी कार्यालय पपर 4 लाख रुपये का इलेक्ट्रिसिटी बिल बताया जा रहा है। इसमें से आधा बकाया साल 2010 से पहले का भी है। जबकि दो लाख का बिल हाल के कुछ महीने का है। 

Diarch GO

रिपोर्ट्स के मुताबिक सपा कार्यालय पर टोरंट पॉवर का 2 लाख रुपये बकाया है। जबकि टोरंट पावर आने से पहले दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड पर भी करीब 2 लाख बकाया था। इसे लेकर कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों ने सपा ऑफिस जाकर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन इसके बावजूद बिल जमा नहीं हो सका। 

सपाइयों ने अधिकारियों की बात को अनसुना कर दिया। जिसके बाद अब टोरंट पॉवर ने ऐक्शन लेते हुए बिजली कनेक्शन काट दिया। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय आगरा पर लगा मीटर पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर के नाम पर है। 

NSIT
Nsmch

बिजली कटने के बाद अब सपा कार्यालय में अंधेरा रह रहा है। दिन के समय कार्यकर्ता गर्मी में ही बैठक कर रहे हैं। न पंखा और न कूलर चल रहे हैं, भीषण गर्मी में कार्यकर्ता मीटिंग करने के लिए मजबूर हैं। 

वहीं, इस मामले में शहर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार का कहना है कि बिल में कुछ गड़बड़ी के कारण बिल जमा नहीं हो पाया था। इसके ठीक होने के बाद बिल जमा किया जाएगा।