LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

वीकली आर्थिक राशिफल 28 अक्‍टूबर से 3 नवंबर 2024 : मिथुन समेत ये 5 राशियां के मालामाल साबित होने वाला दिवाली वीक,बन रहे है डबल राजयोग, मां लक्ष्‍मी करेंगी पैसों की बारिश

दीपावली के शुभ अवसर पर इस सप्ताह लक्ष्मी नारायण राजयोग और शशि आदित्य राजयोग का संयोग बन रहा है। इसका लाभ मिथुन, तुला और अन्य तीन राशियों को मिलने वाला है।

वीकली आर्थिक राशिफल 28 अक्‍टूबर से 3 नवंबर 2024 : मिथुन समेत
साप्ताहिक आर्थिक राशिफल - फोटो : freepik

Weekly Financial Career Horoscope (28 October – 3 November 2024): अक्टूबर के इस सप्ताह में दीपावली का शुभ अवसर है और इसके साथ ही लक्ष्मी नारायण राजयोग और शशि आदित्य राजयोग का संयोग भी बन रहा है। इन संयोगों का लाभ विशेष रूप से मिथुन, तुला और अन्य तीन राशियों को मिलने वाला है। मां लक्ष्मी की कृपा से इन राशियों के व्यापार में लाभ होगा और आर्थिक उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आइए जानते हैं इस सप्ताह के दौरान मेष से मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा करियर और आर्थिक क्षेत्र में यह सप्ताह।

मेष राशि (Aries)

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपको नए अवसर मिलेंगे, जिससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रॉजेक्ट्स समय पर पूरे होंगे, और साझेदारी में किया गया निवेश लाभकारी रहेगा। सेहत में भी सुधार आएगा, विशेषकर किसी मातृतुल्य महिला की सहायता से। यात्राओं में विशेष सफलता मिलेगी, और धार्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर भी प्राप्त होगा।

वृषभ राशि (Taurus)

आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। मां लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ होगा और कार्यक्षेत्र में सुधार देखने को मिलेगा। आपके व्यक्तित्व से साथी प्रभावित होंगे, और सेहत में स्फूर्ति का अनुभव होगा। इस सप्ताह यात्रा टालना बेहतर रहेगा। परिवार में किसी युवा के करियर को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini)

इस सप्ताह धन लाभ के प्रबल संयोग बन रहे हैं। सेहत में भी सुधार होगा और बुजुर्गों के आशीर्वाद से आर्थिक लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में कष्ट आ सकते हैं, इसलिए नए प्रयोगों से बचें। परिवार में किसी युवा को लेकर मन चिंतित रहेगा और आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

NSIT
Nsmch

कर्क राशि (Cancer)

इस सप्ताह आपका ध्यान परिवार पर रहेगा। किसी युवा की तरक्की से खुशी मिलेगी और परिवार से जुड़ी किसी यात्रा से लाभ होगा। ऑफिस में अहम के टकराव से बचें। कार्यक्षेत्र में अचानक सफलता मिल सकती है और धन आगमन के योग हैं।

सिंह राशि (Leo)

कार्यस्थल पर उन्नति होगी और आपके फोकस के कारण सफलता भी प्राप्त होगी। सेहत में सुधार रहेगा और परिवार में प्रेम में वृद्धि होगी। यात्रा से लाभ होगा और सप्ताह के अंत में सुख-समृद्धि के द्वार खुलेंगे। व्यवसाय में प्रॉफिट बढ़ेगा।

कन्या राशि (Virgo)

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। आर्थिक व्यय बढ़ सकते हैं, लेकिन परिवार का साथ बना रहेगा। सेहत में थोड़ी समस्या आ सकती है। घर में पितृतुल्य व्यक्ति की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है। प्रेम संबंध में समय रोमांटिक रहेगा।

तुला राशि (Libra)

यह सप्ताह आर्थिक मामलों में अनुकूल रहेगा। नए निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। परिवार में बदलाव के कारण थोड़ा संकोच हो सकता है, लेकिन अंत में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। यात्रा को इस सप्ताह टालना बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

लाभ और तरक्की प्राप्त करेंगे, लेकिन बहुत अधिक पजेसिव न बनें। यात्रा के दौरान नए अनुभव प्राप्त होंगे। सेहत में थोड़ी समस्या हो सकती है, लेकिन परिवार के साथ समय सुखद रहेगा। सप्ताह के अंत में संतुलन बनाकर आगे बढ़ेंगे।

धनु राशि (Sagittarius)

यह सप्ताह लाभ और तरक्की से भरा होगा। बुजुर्गों की मदद से सुखद अनुभव रहेंगे। व्यवसाय में लाभ थोड़ा कम होगा, लेकिन परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। सेहत का ख्याल रखें और पेट संबंधी समस्याओं से बचें।

मकर राशि (Capricorn)

यह सप्ताह उन्नति से भरा रहेगा। परिवार के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति के संयोग हैं और आर्थिक व्यय अधिक हो सकते हैं। इस सप्ताह यात्रा टालना बेहतर रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा और धन वृद्धि के अवसर बनेंगे। यात्रा से लाभ मिलेगा, लेकिन सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सप्ताह के अंत में किसी रौबीले व्यक्ति की मदद से अनुकूल समय का अनुभव करेंगे।

मीन राशि (Pisces)

यह सप्ताह तरक्की से भरा रहेगा और यात्रा से सफलता मिलेगी। परिवार में सतह पर सब ठीक रहेगा, लेकिन अंदरूनी तौर पर थोड़ा तनाव हो सकता है। धन के लेन-देन को लेकर विवाद हो सकता है। यात्रा में किसी मातृतुल्य महिला की मदद से सुखद अनुभव रहेंगे।