LATEST NEWS

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल
  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में शुरू हुई डिजिटल बिक्री
  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में

  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश
  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश

खाने का बिल न चुकाना पड़े, इसके लिए कपल ने अपनाया ऐसा उपाय की पूछो मत! जानें दिमाग हिला देने वाली पूरी कहानी

कुछ लोग चालाकी से रेस्टोरेंट को धोखा देने की कोशिश करते हैं। लेकिन, यह ध्यान रखना चाहिए कि ऐसी हरकतें न केवल गैर-कानूनी हैं, बल्कि यह ईमानदारी और नैतिकता के खिलाफ भी हैं।

खाने का बिल न चुकाना पड़े, इसके लिए कपल ने अपनाया ऐसा उपाय क
रेस्टोरेंट में बिना बिल दिए भागी महिला!- फोटो : AI GENERATED

Viral restaurant news: रेस्टोरेंट में जाने से पहले अक्सर लोग अपना बजट ध्यान में रखते हैं, लेकिन कई बार माहौल और स्वादिष्ट खाने के चक्कर में लोग खुद को रोक नहीं पाते और तय बजट से ज्यादा खर्च कर देते हैं। हालांकि, कुछ लोग इतने चालाक होते हैं कि वे रेस्टोरेंट स्टाफ को धोखा देकर बिना बिल चुकाए ही निकल जाते हैं। ऐसा ही एक मामला स्कॉटलैंड के La Dolce Vita नामक रेस्टोरेंट में सामने आया, जहां एक कपल ने करीब 9,000 रुपये का खाना खाकर रेस्टोरेंट को ठग लिया।


कैसे हुआ धोखा?

रिपोर्ट के मुताबिक, कपल ने रेस्टोरेंट में अच्छी तरह से खाना खाया, जिसमें उन्होंने स्टार्टर, तीन मेन कोर्स और दो डेज़र्ट शामिल किए। कुल बिल लगभग 8,700 रुपये बना। खाना खत्म करने के बाद कपल ने कहा कि वे स्मोकिंग के लिए बाहर जा रहे हैं। इसी दौरान लड़की ने अपना पर्स सीट पर छोड़ दिया, जिससे रेस्टोरेंट के स्टाफ को लगा कि वे जल्द ही वापस आएंगे। लेकिन जब काफी देर तक कपल नहीं लौटा, तो स्टाफ ने पर्स खोलकर देखा।

Diarch GO


पर्स खोलते ही उड़े होश

पर्स खोलते ही स्टाफ के होश उड़ गए, क्योंकि पर्स पूरी तरह से खाली था। कपल ने जानबूझकर अपना पर्स वहीं छोड़कर स्टाफ को बेवकूफ बनाया और बिना बिल चुकाए रेस्टोरेंट से भाग निकले। स्टाफ ने कपल का इंतजार किया, लेकिन वे वापस नहीं आए। इस घटना के बाद रेस्टोरेंट ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और कपल की सीसीटीवी फुटेज भी जारी कर दी गई है।


रेस्टोरेंट में ईमानदारी से पेश आएं

यह घटना इस बात की ओर इशारा करती है कि किस तरह कुछ लोग चालाकी से रेस्टोरेंट को धोखा देने की कोशिश करते हैं। लेकिन, यह ध्यान रखना चाहिए कि ऐसी हरकतें न केवल गैर-कानूनी हैं, बल्कि यह ईमानदारी और नैतिकता के खिलाफ भी हैं।

NSIT
Nsmch