LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Today horoscope 29 november 2024: कैसा रहने वाला है 12 राशि के जातकों का शुक्रवार का दिन, जानें महज 1 क्लिक में

आज शुक्रवार का दिन विशेष है. आज के दिन ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा.

Today horoscope 29 november 2024: कैसा रहने वाला है 12 राशि
जानें आज 29 नवंबर का राशिफल- फोटो : freepik

Today Rashifal 29 november 2024: आज शुक्रवार का दिन विशेष है. आज के दिन ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा. मेष राशि वालों का कल का दिन बिजी रहेगा, जानें अन्य राशियों का हाल यहां पढ़ें अपना कल का राशिफल (Horoscope Tomorrow 29 November 2024)-

मेष (Aries)

दिन टेंशन भरा रह सकता है। दूसरों के कामों की चिंता आपको परेशान करेगी और दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। किसी भी कानूनी मामले में सावधानी बरतें। माता-पिता की सेवा से मानसिक शांति मिलेगी। आत्मविश्वास बनाए रखें।

Diarch GO

वृषभ (Taurus)

लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। प्रॉपर्टी संबंधित खुशी मिल सकती है। ससुराल पक्ष के साथ बातचीत में सावधानी रखें, नहीं तो रिश्ते बिगड़ सकते हैं। अविवाहित लोगों के जीवन में कोई नया मेहमान आ सकता है।

मिथुन (Gemini)

धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। बच्चों की संगति पर ध्यान देने की जरूरत है। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में साथी के कहने पर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं।

NSIT
Nsmch

कर्क (Cancer)

दिन सकारात्मक रहेगा। किसी के प्रति ईर्ष्या या द्वेष न रखें। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। सोच-समझकर कदम उठाएं।

सिंह (Leo)

परोपकार के कार्यों से पहचान मिलेगी। पारिवारिक अनबन को दूर करना होगा। बच्चों की सेहत को लेकर सतर्क रहें। पुरानी गलतियों से सीखें। किसी को भी निजी जानकारी न दें।

कन्या (Virgo)

दिन मिला-जुला रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। रिश्तों में चल रही खटपट को दूर करें। भगवान की भक्ति में मन लगेगा।

तुला (Libra)

दिन खुशनुमा रहेगा। सिंगल लोगों की किसी खास से मुलाकात हो सकती है। परिवार आपकी बातों को महत्व देगा। नई प्रॉपर्टी खरीदने का योग बन सकता है। नौकरी में नया अवसर मिलेगा।

वृश्चिक (Scorpio)

मौज-मस्ती का दिन रहेगा। दोस्तों के साथ पार्टी की योजना बना सकते हैं। बिजनेस में नई पार्टनरशिप और बड़ा टेंडर मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मुश्किलें आ सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

धनु (Sagittarius)

भागदौड़ भरा दिन रहेगा। काम का दबाव अधिक रहेगा। किसी से वादा करते समय सावधानी रखें। रुका हुआ धन मिल सकता है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

मकर (Capricorn)

दिन की शुरुआत कमजोर हो सकती है। पिताजी से बातचीत में सावधानी रखें। सामाजिक कामों में ध्यान दें। नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। सहयोगियों से सावधान रहें।

कुंभ (Aquarius)

खर्चों पर ध्यान दें। शान-शौकत की वस्तुओं पर अधिक खर्च से बचें। शेयर बाजार में निवेश एक्सपर्ट की सलाह से करें। किसी डील के अटकने से तनाव हो सकता है।

मीन (Pisces)

आवश्यकताओं की पूर्ति का दिन रहेगा। पिताजी से काम को लेकर बातचीत हो सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा के दौरान कीमती सामान का ध्यान रखें।