LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

12 november 2024 rashifal: धनु राशि वालों को उपलब्धियां मिलने के योग, वृश्चिक राशि को मिलेगा रुका हुआ पैसा, मकर राशि वालों को अचानक फायदा

आज 12 नवंबर मंगलवार के दिन हर्षण और सिद्धि योग के कारण कुछ राशियों के लिए विशेष लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं

  12 november 2024 rashifal:  धनु राशि वालों को उपलब्धियां म
12 नवंबर 2024 का राशिफल- फोटो : freepik

Today 12 november 2024 rashifal: 12 नवंबर, मंगलवार के दिन हर्षण और सिद्धि योग के कारण कुछ राशियों के लिए विशेष लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं।

मेष (Aries)

पॉजिटिव: शुभचिंतक की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। स्थान परिवर्तन या किसी नई योजना को फलीभूत करने का उचित समय है। नेगेटिव: युवा वर्ग को मौजमस्ती में अपने करियर से समझौता नहीं करना चाहिए। खर्चों पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय: कार्यस्थल पर कार्यभार अधिक रहेगा। निवेश करने से पहले अनुभवी की सलाह लें। लव: घर में शांति का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य: खांसी-जुकाम से बचने के लिए आयुर्वेदिक इलाज करें। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 4

Diarch GO


वृषभ (Taurus)

पॉजिटिव: मेहनत का फल मिलेगा और उधार दिया हुआ पैसा वापस आ सकता है। नेगेटिव: विवादित मामलों में किसी पर विश्वास करना नुकसानदेह हो सकता है। व्यवसाय: बिजनेस में अच्छे मौके मिल सकते हैं। महत्वपूर्ण निर्णय में अनुभवी का मार्गदर्शन लें। लव: परिवार के साथ शॉपिंग आदि में समय बिताएंगे। स्वास्थ्य: मौसमी बीमारी से बचने के लिए सावधान रहें। भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 8


मिथुन (Gemini)

पॉजिटिव: आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से मन शांत रहेगा। नेगेटिव: भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें और गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहें। व्यवसाय: प्रतिस्पर्धा रहेगी, लेकिन दूरस्थ क्षेत्रों से नए ऑर्डर मिलने की संभावना है। लव: पारिवारिक मतभेद शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं। स्वास्थ्य: तनाव के कारण नींद की समस्या हो सकती है। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 8

NSIT
Nsmch


कर्क (Cancer)

पॉजिटिव: आज के दिन विशेष कार्य पूरे हो सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। नेगेटिव: दूसरों के मामलों में अधिक हस्तक्षेप से बचें। व्यवसाय: कार्य योजना और रणनीतियां गोपनीय रखें। लव: पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य: गरम-सर्द के कारण गले में इंफेक्शन हो सकता है। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 2


सिंह (Leo)

पॉजिटिव: दूसरों की मदद में समय व्यतीत होगा और संतोष मिलेगा। नेगेटिव: आत्म-केंद्रित होने से परिवार में असंतोष हो सकता है। व्यवसाय: प्रॉपर्टी और बिल्डर क्षेत्र में लाभ होगा। लव: लव पार्टनर का सम्मान करें। स्वास्थ्य: शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है। भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 9


कन्या (Virgo)

पॉजिटिव: सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नेगेटिव: उधारी लेने-देने से संबंध खराब हो सकते हैं। व्यवसाय: प्रॉपर्टी की डील हो सकती है। लव: परिवार के साथ समय बिताना संबंधों को और बेहतर बनाएगा। स्वास्थ्य: नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 8


तुला (Libra)

पॉजिटिव: बाधाएं दूर होंगी और सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नेगेटिव: स्वभाव में ठहराव लाने की आवश्यकता है। व्यवसाय: सरकारी काम में लापरवाही न करें। लव: घर का माहौल अनुशासित रहेगा। स्वास्थ्य: ज्यादा कार्यभार से बचें। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 6


वृश्चिक (Scorpio)

पॉजिटिव: विशेष मेहनत से अच्छे परिणाम मिलेंगे और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नेगेटिव: भावनाओं पर काबू रखें और गैर-जिम्मेदाराना बातों से बचें। व्यवसाय: इनकम टैक्स या कस्टम से जुड़े मामले उत्पन्न हो सकते हैं। लव: दांपत्य जीवन में एक-दूसरे के प्रति सम्मान रखें। स्वास्थ्य: मौसमी बीमारियों से बचाव करें। भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 7


धनु (Sagittarius)

पॉजिटिव: पारिवारिक और व्यवसायिक कार्यों में नेतृत्व और प्रबंधन की प्रशंसा होगी। नेगेटिव: निवेश से पहले विचार-विमर्श अवश्य करें। व्यवसाय: कर्मचारियों की वजह से कुछ तनाव हो सकता है। लव: पति-पत्नी मिलकर समस्याओं का हल निकालेंगे। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाग्यशाली रंग: जामुनी, भाग्यशाली अंक: 1


मकर (Capricorn)

पॉजिटिव: आकस्मिक लाभ और किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। नेगेटिव: बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार बनाए रखें। व्यवसाय: आलस का असर कार्यक्षेत्र पर पड़ सकता है। लव: पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। स्वास्थ्य: पेट में गैस की समस्या हो सकती है। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 8


कुंभ (Aquarius)

पॉजिटिव: दिन की शुरुआत सुखद रहेगी और आय के साधनों में सुधार होगा। नेगेटिव: आर्थिक मामलों में सूझबूझ से निर्णय लें। व्यवसाय: पार्टनरशिप में लाभ होगा लेकिन बड़ी डील से पहले सोच-विचार करें। लव: वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य: रक्तचाप संतुलित रखें। भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 2


मीन (Pisces)

पॉजिटिव: संतान से शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। नेगेटिव: किसी की परेशानी में उपहास ना करें। व्यवसाय: कारोबार में रुके हुए मामले और सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। लव: जीवनसाथी की सलाह लाभकारी होगी। स्वास्थ्य: असंतुलित खानपान से पेट की समस्या हो सकती है। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 8