LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

अचानक बढ़ती तोंद को नॉर्वे के शख्स ने किया नजरअंदाज, डॉक्टर के पास पहुंचा तो उड़ गए होश

ट्यूमर का पता चलने के बाद थॉमस का ऑपरेशन नॉर्वे के ओस्लो में हुआ। इस सर्जरी में कुल 10 घंटे लगे, जिसके बाद डॉक्टरों ने ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाल दिया।

अचानक बढ़ती तोंद को नॉर्वे के शख्स ने किया नजरअंदाज, डॉक्टर
नॉर्वे के शख्स के लिए खतरा बनी बढ़ती तोंद- फोटो : freepik

Shocking Medical News: आजकल बहुत से लोग बढ़ते वजन और पेट के आकार को सिर्फ सामान्य मोटापा मानते हैं। ऐसे में लोग अक्सर इसे नज़रअंदाज़ कर देते हैं, बिना यह जाने कि इसके पीछे गंभीर बीमारी हो सकती है। हाल ही में नॉर्वे से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां एक व्यक्ति की बढ़ती हुई तोंद के पीछे 27 किलो का घातक ट्यूमर था।


पेट बढ़ता गया, समझा मोटापा है

59 साल के थॉमस क्राउट को 2011 में महसूस हुआ कि उनका पेट तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने इसे सामान्य मोटापा मानते हुए इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसके एक साल बाद उन्हें टाइप-2 डायबिटीज़ का भी पता चला, जिसे उन्होंने अपने वजन बढ़ने से जोड़ा। सालों तक थॉमस और उनके आसपास के लोग इसे मोटापा ही समझते रहे और उन्होंने डॉक्टर की सलाह पर केवल डाइटिंग और एक्सरसाइज की कोशिश की।

Diarch GO


12 साल बाद खुला सच्चाई का राज़: पेट में था 27 किलो का ट्यूमर

टॉमस की स्थिति तब और खराब हो गई जब उन्होंने मोटापे से निपटने के लिए गैस्ट्रिक स्लीव सर्जरी का विकल्प चुना। सर्जरी से पहले डॉक्टरों ने जांच की तो खुलासा हुआ कि उनके पेट में 27 किलो का ट्यूमर है। डॉक्टर भी हैरान थे कि इतना बड़ा ट्यूमर पेट में होते हुए भी थॉमस सिर्फ मोटापे के इलाज पर ही ध्यान दे रहे थे। अगर ट्यूमर का पता नहीं चलता, तो यह उनके जीवन के लिए खतरा बन सकता था।


10 घंटे की सर्जरी और समय पर बची जान

ट्यूमर का पता चलने के बाद थॉमस का ऑपरेशन नॉर्वे के ओस्लो में हुआ। इस सर्जरी में कुल 10 घंटे लगे, जिसके बाद डॉक्टरों ने ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाल दिया। डॉक्टरों का कहना है कि अगर ट्यूमर कुछ दिन और उनके पेट में रहता, तो थॉमस की जान पर बन सकती थी।

NSIT
Nsmch


स्वास्थ्य समस्याओं को नज़रअंदाज़ न करें

थॉमस क्राउट का यह मामला एक चेतावनी है कि किसी भी स्वास्थ्य समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिए। बढ़ता हुआ पेट या वजन केवल मोटापा नहीं हो सकता, इसके पीछे कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या भी हो सकती है। समय-समय पर मेडिकल चेकअप और जांच कराते रहना आवश्यक है ताकि समय रहते संभावित खतरों को पहचाना जा सके।


यह घटना हमें यह भी सिखाती है कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना और किसी भी असामान्य लक्षण को नज़रअंदाज़ न करना जीवन के लिए कितना महत्वपूर्ण है।