LATEST NEWS

  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान,  कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान, कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले-

  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की सांसें, पंद्रह साल की चांदनी की जांबाजी  जान कर हैरान हो जाएंगे आप
  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की

  •  Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार  बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई अंगों पर असर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज, एक को किया गया  डिस्चार्ज
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

पति ने शादी के 11 साल बाद वाइफ को लिखा ऐसा खत, जिसे देखकर हो गई हैरान, जानें पूरी बात

पति ने मजेदार लेटर के जरिए शादीशुदा जीवन में एक महत्वपूर्ण बात सामने रखी कि कभी-कभी हर व्यक्ति को खुद के लिए समय चाहिए होता है। उन्होंने साफ कहा कि यह सिर्फ एक रात की बात है और इसका मतलब यह नहीं है कि वह अपनी पत्नी या बच्चों से कम प्यार करते हैं।

पति ने शादी के 11 साल  बाद वाइफ को लिखा ऐसा खत, जिसे देखकर ह
पति-पत्नी की प्यारी नोकझोंक- फोटो : SOCIAL MEDIA

Husband funny Love Letters: हर रोज सोशल मीडिया पर पति-पत्नी के रिश्ते को लेकर नोकझोंक और वाद-विवाद से जुड़े खबरें आती रहती है। इस बीच शादी के 11 साल बाद, एक पत्नी को अपने पति से ऐसा लेटर मिला, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पति ने लेटर में अपने लाइफ की एक खास शाम के बारे में जिक्र करते हुए अपनी पत्नी को लिखा, जिसमें उसने केवल अपने लिए कुछ टाइम मांगा। इस मजेदार खत ने न केवल पत्नी को हंसाया बल्कि इसे पढ़कर सोशल मीडिया पर भी लोग मजेदार कमेंट्स दे रहे हैं।

खत में क्या था खास?

खत की शुरुआत पति ने रोमांटिक अंदाज में की, जिससे पता चलता है कि वो अपनी वाइफ से काफी प्यार करता है। उन्होंने लिखा कि  डियर वाइफ, मैं आपसे बेहद प्यार करता हूं। तुम मेरे लिए पूरी दुनिया हैं। लेकिन, आज रात न्यूयॉर्क निक्स का खेल है। आज मेरा टाइम है। जब तक यह खेल जारी रहेगा, मैं किसी का पति और पिता नहीं हूं। यह रात सिर्फ मेरी है।" पति ने साफ शब्दों में कहा कि खेल के दौरान वह न तो अपने शो में वाइफ का साथ देंगे, न ही बच्चों को सुलाएंगे या कुत्ते को बाहर ले जाएंगे। उन्होंने अपने लेटर में कहा कि वह अपने सोफे पर बैठकर मैच देखेंगे, ड्रिंक पीएंगे और बस उस पल को अपने तरीके से बिताएंगे।

पत्नी का रिएक्शन और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

लेटर पढ़कर पहले तो पत्नी हैरान रह गई, लेकिन फिर उसने इसे हंसी में लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। एक्स (पहले ट्विटर) पर इस पोस्ट पर 30 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ आ चुके हैं। कैप्शन में पत्नी ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "लेडीज, सोच लो क्या करना है। 11 साल बाद मुझे इस बकवास वाली फिलिंग आ रही है।"

NSIT
Nsmch

वायरल पोस्ट पर यूजर्स ने दिए मजेदार कमेंट्स 

वायरल पोस्ट पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, "झूठ नहीं बोलूंगा, पहले तो यकीन नहीं हुआ, लेकिन आपकी शाद-शुदा जिंदगी वाकई में मजेदा लग रही है।"दूसरे यूजर ने कहा, "कम से कम उसने आपको पहले से बता तो दिया।"

एक अन्य यूजर ने हंसते हुए लिखा, "मुझे अभी भी हंसी आ रही है, यह बहुत ही मजेदार है।"पति का "मी-टाइम" का संदेश और इसका महत्व