LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

आने वाले नए साल 2025 में इन राशियों की होगी चांदी, बनने वाली है राहु-शुक्र की महायुति, बरसेगी कृपा ही कृपा

शुक्र और राहु की युति कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ और लाभकारी साबित हो सकती है। ये समय कर्क, तुला, और वृश्चिक राशियों के लिए उन्नति और समृद्धि का संदेश लेकर आया है। अपने जीवन में सकारात्मक बदलावों के लिए तैयार रहें।

आने वाले नए साल 2025 में इन राशियों की होगी चांदी, बनने वाली
राहु-शुक्र की महायुति- फोटो : freepik

Shukra Rahu Yuti 2025: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र और राहु को बेहद प्रभावशाली ग्रह माना गया है। इन ग्रहों की स्थिति में जरा सा बदलाव भी विभिन्न राशियों के जीवन में असर डाल सकता है। साल 2025 की शुरुआत में शुक्र के मीन राशि में प्रवेश से राहु के साथ उनकी युति बन रही है, जो कुछ राशि वालों के लिए बड़ा लाभ लेकर आ सकती है। आइए जानते हैं, किन राशियों को इसका शुभ फल मिलेगा।

शुक्र-राहु युति का समय

द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र 28 जनवरी 2025 को सुबह 7:12 बजे मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां राहु पहले से स्थित होंगे। राहु और शुक्र की यह युति शुभ मानी जाती है क्योंकि शुक्र, राहु का गुरु होता है और उनकी उपस्थिति राहु के नकारात्मक प्रभावों को कम करती है। साथ में, यह संयोजन कुछ राशियों के लिए अप्रत्याशित लाभ का कारण बन सकता है।

Diarch GO

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

राहु और शुक्र की युति कर्क राशि के जातकों के लिए दशम भाव में हो रही है, जो करियर और समाज में पहचान का भाव है।

कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। मेहनत और लगन का पूरा फल मिलने के योग बन रहे हैं।

विदेश यात्रा का सपना पूरा हो सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा, जिससे जीवन में स्थिरता आएगी।

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप अपने हर काम में परफेक्शन ला सकेंगे।

तुला राशि (Libra Zodiac)

तुला राशि के लिए यह युति सातवें भाव में हो रही है, जो विवाह और साझेदारी का भाव है।

दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। पुराने विवाद समाप्त होंगे और प्रेम विवाह के योग बन सकते हैं।

NSIT
Nsmch

करियर में तरक्की के साथ वेतन में वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं।

संतान से जुड़ी समस्याएं समाप्त होंगी और स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

वृश्चिक राशि के लिए यह युति छठे भाव में हो रही है, जो शत्रु और प्रतियोगिताओं से संबंधित है।

शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं।

नौकरी और व्यापार में तरक्की होगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है।

छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।