LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

horoscope 08 december 2024: कैसा रहेगा आज 12 राशि के जातकों का दिन, जानें हर राशि के मुताबिक उसका भाग्य

 horoscope 08 december 2024: कैसा रहेगा आज 12 राशि के जातकों
जानें आज 8 दिसंबर 2024 राशिफल- फोटो : freepik

horoscope 08 december 2024:  रविवार का दिन विशेष है. इस दिन ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा. मेष राशि वालों के काम की कल वाहवाही होगी, लेकिन आप किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं. जानें अन्य राशियों का हाल यहां पढ़ें अपना आज का राशिफल (Horoscope Tomorrow)-


मेष राशि (Aries)

आने वाला दिन आर्थिक रूप से लाभकारी रहेगा। आय बढ़ने से खुशी मिलेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर ध्यान दें। पिताजी की सेहत को लेकर सतर्क रहें, पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

Diarch GO


वृषभ राशि (Taurus)

मौज-मस्ती का दिन रहेगा। घूमने-फिरने का मौका मिलेगा, जिससे तनाव कम होगा। पारिवारिक मामलों में बाहरी सलाह लेने से बचें, गलत सलाह मिल सकती है। योग और मेडिटेशन से मानसिक शांति पाएंगे।


मिथुन राशि (Gemini)

समस्याएं बढ़ सकती हैं। कुछ योजनाएं रुक सकती हैं, जिससे नुकसान हो सकता है। प्रॉपर्टी डीलरों को लाभ मिल सकता है। विरोधी षड्यंत्र कर सकते हैं, सतर्क रहें।

NSIT
Nsmch


कर्क राशि (Cancer)

सकारात्मक परिणाम मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होगा। बिजनेस में नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं।


सिंह राशि (Leo)

दिन मध्यम रहेगा। पढ़ाई-लिखाई के लिए एग्जाम दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में झूठे आरोप लग सकते हैं, अपनी बात स्पष्ट रूप से रखें। नई नौकरी मिलने के योग हैं।


कन्या राशि (Virgo)

घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं, लेकिन वाहन चलाते समय सतर्क रहें। कर्ज चुकाने का सही समय है। पारिवारिक तनाव को समझदारी से संभालें।


तुला राशि (Libra)

बातचीत में सावधानी बरतें, आपकी बातों से लोग आहत हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से विवाद हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है।


वृश्चिक राशि (Scorpio)

साहस और पराक्रम बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में खुशखबरी मिलेगी। जरूरतमंद की मदद करने से मानसिक शांति मिलेगी। पुरानी बीमारी से राहत मिलने के आसार हैं।


धनु राशि (Sagittarius)

उलझनें बढ़ सकती हैं। काम सोच-समझकर करें। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। पिकनिक का प्लान बना सकते हैं, परिवार से सलाह जरूर लें।


मकर राशि (Capricorn)

नयी संपत्ति की प्राप्ति के योग हैं। रोजगार तलाश रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। प्रमोशन की संभावना है। परिवार के साथ सरप्राइज पार्टी की योजना बना सकते हैं।


कुंभ राशि (Aquarius)

मिलाजुला दिन रहेगा। पढ़ाई में ध्यान कम और अन्य गतिविधियों में ज्यादा होगा। सिंगल जातकों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। परिवार में नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा।


मीन राशि (Pisces)

पारिवारिक और कानूनी मामलों में समस्या आ सकती है। धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में नए विरोधी सामने आ सकते हैं।