LATEST NEWS

  •  MLA vs MLC
  • MLA vs MLC: MLA और MLC में क्या अंतर है? जानें चुनाव, कार्यकाल, वेतन और अधिकारों

  • Aurangabad robbery case
  • Aurangabad robbery case: औरंगाबाद में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर युवक से लूटपाट, 30 हजार नकद छीने और 70 हजार

  • Bihar AI Policy
  • Bihar AI Policy: बिहार में हर साल 1 लाख युवाओं को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, सम्राट चौधरी का

  • Patna City shooting
  • Patna City shooting: पटना सिटी में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

  • Silver Import India
  • Silver Import India: भारत अगले 6 महीने में खरीदेगा 6,500 टन चांदी, सरकार ने दी आयात की मंजूरी

ऐसे बदलें सांस लेने का तरीका,एक झटके में थकान से मिलेगी मुक्ति,पल भर में आएगा जोश..जिंदगी जिंदाबाद...

थकान या तनाव के कारण ऊर्जा में कमी महसूस कर रहे हैं या ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हो रही है, तो यह सरल ब्रीदिंग तकनीक आपकी मदद कर सकती है।

ऐसे बदलें सांस लेने का तरीका,एक झटके में थकान से मिलेगी मुक्
सांस लेने की दिक्कत से मिलेगा छूटकारा- फोटो : freepik

Breathing practice: यदि आप थकान या तनाव के कारण ऊर्जा में कमी महसूस कर रहे हैं या ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हो रही है, तो यह सरल ब्रीदिंग तकनीक आपकी मदद कर सकती है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के अनुसार, डीप और रिदमिक ब्रीदिंग के साथ सांस रोकने का अभ्यास शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाता है, जिससे ऊर्जा और फोकस में सुधार होता है। साथ ही, यह नर्वस सिस्टम को शांत करता है और मानसिक स्पष्टता प्रदान करता है।

अभ्यास शुरू करने का तरीका

आरामदायक स्थिति में बैठें।पीठ को सीधा रखें और किसी शांत जगह पर बैठ जाएं। गहरी सांस लेने का अभ्यास करें। 3 सेकंड तक गहरी सांस लें। 1 सेकंड में मुंह से पूरी सांस बाहर छोड़ें। इसे 20-25 बार दोहराएं। अभ्यास के दौरान हल्की झुनझुनी महसूस होना सामान्य है। इस चरण को लगभग 2 मिनट तक करें।

सांस रोकने की प्रैक्टिस

अंतिम बार गहरी सांस छोड़ने के बाद, बिना तनाव महसूस किए जितनी देर संभव हो, सांस रोकें। जब सांस लेने की आवश्यकता महसूस हो, तो एक गहरी सांस लें। इसे रिकवरी ब्रीद कहते हैं। रिकवरी ब्रीद को 15 सेकंड तक रोकें।फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ें। यह प्रक्रिया 1 मिनट में पूरी करें।

खुद को कूल डाउन करें

4-4-6 ब्रीदिंग तकनीक का इस्तेमाल कर कूल डाउन करें। 4 की गिनती तक गहरी सांस लें। 4 की गिनती तक सांस रोकें। मन में 6 तक गिनते हुए धीरे-धीरे सांस छोड़ें। इस प्रक्रिया को 2 मिनट तक दोहराएं। 

NSIT
Nsmch

डीप ब्रीदिंग के लाभ

ऊर्जा में वृद्धि: डीप ब्रीदिंग ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाती है।

फोकस में सुधार: मानसिक स्पष्टता और ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है।

तनाव से राहत: नर्वस सिस्टम को शांत करता है।

इस अभ्यास को नियमित रूप से करने से आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा।