LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Health News: अगर चाय के साथ बिस्किट खाने की आदत है तो समझ लीजिए पेट के अंदर जहर उतार रहे हैं आप,आपके स्वास्थ के साथ भविष्य में क्या होगा? जान लीजिए..

हालांकि चाय के साथ बिस्किट खाना एक सामान्य आदत है, लेकिन इसे रोजाना खाने से होने वाले स्वास्थ्य जोखिम गंभीर हो सकते हैं। बेहतर है कि बिस्किट की जगह फल, मेवे या घर के बने स्वस्थ स्नैक्स का चुनाव करें।

Health News: अगर चाय के साथ बिस्किट खाने की आदत है तो समझ ली
चाय-बिस्किट के साइड इफेक्ट!- फोटो : freepik

side effects of biscuits Tea: सुबह की शुरुआत में चाय और बिस्किट का कॉम्बिनेशन बहुत लोगों के लिए आदत बन चुकी है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस आदत का आपके स्वास्थ्य पर क्या असर हो सकता है? रोजाना बिस्किट का सेवन कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं बिस्किट खाने से होने वाले कुछ गंभीर नुकसानों के बारे में।


बिस्किट मुख्यता मैदा से बनता है, जो पचाने में मुश्किल और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। मैदा आंतों के लिए अच्छा नहीं होता और रोजाना बिस्किट खाने से पाचन समस्याएं जैसे गैस, कब्ज और अपच होने लगती हैं। मैदा शरीर में जल्दी फैट के रूप में जमा हो जाता है, जिससे वजन बढ़ने का खतरा होता है। मैदा तेजी से शुगर में परिवर्तित होता है, जो डायबिटीज जैसी बीमारियों का जोखिम बढ़ा सकता है। मैदा का अधिक सेवन शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकता है, जो हार्ट डिजीज की संभावना को बढ़ा देता है।

Diarch GO


बिस्किट में पाम ऑयल का इस्तेमाल

बिस्किट में पाम ऑयल का उपयोग होता है, जो सस्ते फैट के रूप में काम करता है। लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक है। पाम ऑयल में 100 प्रतिशत फैट होता है, जिसका अधिक सेवन करने से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। पाम ऑयल को बार-बार इस्तेमाल करने से इसकी एंटीऑक्सीडेंट क्षमता कम हो जाती है, जो शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को बढ़ाकर दिल की बीमारियों को जन्म दे सकता है।


बिस्किट में सोडियम की अधिकता

बिस्किट में नमक का प्रयोग भी होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसमें छिपा हुआ नमक होता है, जो आपके रक्तचाप को बढ़ा सकता है। अधिक सोडियम का सेवन स्ट्रोक और हार्ट फेलियर का कारण बन सकता है।

NSIT
Nsmch

वहीं बिस्किट में लंबे समय तक संरक्षित रखने के लिए प्रीजर्वेटिव्स का उपयोग किया जाता है, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। बिस्किट में ऐसे तत्व होते हैं, जो हमारे दिमाग में आनंद उत्पन्न करते हैं और इसकी वजह से इसे खाने की लत लग सकती है।


कनेक्टिकट कॉलेज का रिसर्च 

रिसर्च में पाया गया है कि बिस्किट का सेवन कोकीन और मॉर्फिन के समान आनंद की अनुभूति कराता है, जिससे लोग अधिक मात्रा में इसे खाने के लिए मजबूर होते हैं। इसके लत के कारण लोग अनजाने में ही बहुत ज्यादा मात्रा में बिस्किट खाने लगते हैं, जो मोटापे और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।