LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

1000 रुपये की फर्स्ट एडिशन हैरी पॉटर की किताब निलामी में बिकी रिकॉर्ड कीमत, दाम इतना की खरीद ले 76 आईफोन

क्रिस्टीन मैकुलॉच ने इस किताब को 1997 में अपने बेटे एडम के लिए 10 पाउंड (1070 रुपये) में खरीदा था। यह उपहार उन्होंने स्ट्रैटफोर्ड-अपॉन-एवन के एक बुकशॉप से लिया था।

1000 रुपये की फर्स्ट एडिशन हैरी पॉटर की किताब निलामी में बिक
हैरी पॉटर की किताब रिकॉर्ड कीमत में बिकी- फोटो : frepik

harry potter Book: हैरी पॉटर के जादू ने 90 के दशक से लेकर आज तक दुनिया भर में अपनी पकड़ बनाए रखी है। जे.के. रॉलिंग की यह लोकप्रिय श्रृंखला किताबों और फिल्मों के माध्यम से लाखों प्रशंसकों के दिलों में खास जगह रखती है। इसी का प्रमाण है कि 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉस्फर स्टोन' की दुर्लभ पहली प्रति हाल ही में 36,000 पाउंड (लगभग 38 लाख रुपये) में नीलाम हुई।

10 पाउंड में खरीदी किताब बनी करोड़ों की संपत्ति

क्रिस्टीन मैकुलॉच ने इस किताब को 1997 में अपने बेटे एडम के लिए 10 पाउंड (1070 रुपये) में खरीदा था। यह उपहार उन्होंने स्ट्रैटफोर्ड-अपॉन-एवन के एक बुकशॉप से लिया था। तब शायद उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि यह किताब एक दिन उनके संग्रह की सबसे महंगी वस्तु बन जाएगी। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह किताब हैरी पॉटर की 500 दुर्लभ हार्डबैक प्रतियों में से एक है।

Diarch GO

नीलामी में बिकी 48 लाख रुपये में

लिचफील्ड, स्टैफर्डशायर में बुधवार को आयोजित दुर्लभ पुस्तकों की नीलामी में इस किताब को 45,000 पाउंड (लगभग 48.16 लाख रुपये) में बेचा गया। हैनसन नीलामीकर्ताओं ने पुष्टि की कि यह किताब जे.के. रॉलिंग के पहले उपन्यास की शुरुआती 500 प्रतियों में से एक है। नीलामी से पहले इसकी कीमत 30,000 से 50,000 पाउंड के बीच आंकी गई थी।

लॉकडाउन में मिली किताब की अहमियत

एडम मैकुलॉच ने बताया कि यह किताब उनके पुराने घर की सीढ़ियों के नीचे एक कपबोर्ड में रखी हुई थी। 2020 में लॉकडाउन के दौरान परिवार को इस किताब की असली कीमत का पता चला। एडम ने कहा, "इस किताब के कोने मुड़े हुए थे, जो यह दर्शाता है कि इसे आनंद लेकर पढ़ा गया था। यह इसकी जादुई कहानी को और खास बनाता है।"

NSIT
Nsmch

हैरी पॉटर का ऐतिहासिक महत्व

यह किताब हैरी पॉटर श्रृंखला के शुरुआती इतिहास और इसके प्रशंसकों की भावनाओं को दर्शाती है। इस नीलामी ने न केवल इस सीरीज की ऐतिहासिक महत्ता को साबित किया, बल्कि यह भी दिखाया कि हैरी पॉटर का जादू समय के साथ और मजबूत होता जा रहा है।